{"_id":"60739dd08ebc3e59166361e3","slug":"fatf-will-evaluate-indiain-mechanisms-in-dealing-with-financial-crimes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : वित्तीय अपराधों से निपटने में भारत के तंत्र का मूल्यांकन करेगी एफएटीएफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सख्ती : वित्तीय अपराधों से निपटने में भारत के तंत्र का मूल्यांकन करेगी एफएटीएफ
Mon, 12 Apr 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:39 AM IST
सार
- केंद्र ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गुजरात सरकार से मांगे पुलिस अधिकारियों के नाम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) इस साल ऐसे अपराधों से निपटने में भारत के स्थापित तंत्र का मूल्यांकन करेगी।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब को एक आईजीपी रैंक के अधिकारी और गुजरात को डीआईजी रैंक के अधिकारी का नाम सौंपने को कहा है ताकि प्रस्तावित मूल्यांकन को लेकर तैयारी की जा सके। इन अधिकारियों के पास ऐसे मामलों की विशेषज्ञता होनी चाहिए।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के तहत आने वाला राजस्व विभाग व गृह मंत्रालय के तहत आने वाला इंटेलीजेंस ब्यूरो इस पूरी प्रक्रिया में मदद करेंगे। इसमें कुछ महीनों का समय लग सकता है।
विज्ञापन
राज्य जिन अधिकारियों के नाम भेजेंगे, उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और साक्षात्कारों में भी हिस्सा लेना होगा। प्रवर्तन निदेशालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। एफएटीएफ की यह प्रक्रिया पिछले साल शुरू होनी थी, लेकिन कोविड-19 के चलते इसमें देरी हुई।