फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farooq Abdullah Said On Vinay Katiyar comment, This country is your father Property

विनय कटियार पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा- ये देश तुम्हारे बाप का है क्या?

Thu, 08 Feb 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
Farooq Abdullah Said On Vinay Katiyar comment, This country is your father Property
फारूक अब्दुल्ला

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा सांसद विनय कटियार के बयान पर आक्रामक तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि क्या ये देश कटियार के बाप का है?  कोई भी धर्म नफरत करना नहीं सिखाता,सभी धर्म केवल प्रेम की शिक्षा देते हैं। 

फारूक ने कहा कि ये हम सब का देश है। ये किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विनय कटियार जैसे लोग नफरत फैलाते हैं। आपको बता दें कि विनय कटियार ने कहा था कि मुसलमानों की भारत में आवश्यकता नहीं है। मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। 

विज्ञापन


 

विनय कटियार ने कहा था कि जब मुसलमानों ने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया है तो फिर यहां रहने की क्या जरूरत है। मुस्लिमों को अलग से भू-भाग दे दिया गया है तो वे बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान जाएं, इस देश में उनका क्या काम है। 


विनय कटियार ने ये बयान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की उस मांग पर दिया था जिसमें उन्होंने भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी बुलाने वाले पर सजा की मांग की थी। ओवैसी ने लोकसभा में कहा था कि भारतीय मुस्लिमों को पाकिस्तानी कहने वालों को सजा के तौर पर कम से कम तीन साल की सजा का प्रावधान भी बनाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed