फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers will continue to affordable fertilizer subsidies will continue

किसानों को मिलती रहेगी सस्ती खाद, जानिए कब तक जारी रहेगी सब्सिडी?

Thu, 08 Dec 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers will continue to affordable fertilizer subsidies will continue
- फोटो : getty

किसानों को राहत प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने खेती के लिए महत्वपूर्ण माने-जाने वाले पोषक खाद पर अगले 6 माह के लिए सब्सिडी जारी रखी है। सरकार ने कहा है कि किसानों को सस्ती दर पर खाद मिलती रहेगी। सरकार ने यह भी आश्वस्त किया है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में यदि खाद के दामों में कमी आती है तो उसका लाभ भी किसानों को मिलेगा।

विज्ञापन


सरकार ने खाद उत्पादन करने वाली कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस बात का ध्यान रखें की अंतराष्ट्रीय बाजार में खाद के दर में कमी आने पर वे किसानों को भी राहत प्रदान करेंगी। पीएम मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट के अर्थिक मामलों की समिति में सरकार ने यह फैसला लिया है कि खेती के लिए अहम माने-जाने वाले नाईट्रोजन, फासफोरस, पोटाष और सल्फर पर लागू सब्सिड़ी वित्त वर्ष 2016-17 के खत्म होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय बाजार में खाद की दर में आई कमी के वजह से सरकार ने जुलाई 2016 में खाद पर जारी सब्सिड़ी बढ़ा दिया था। जिससे की पोटाष के 50 किलो के बैग पर 250 रूपए की कमी दर्ज की गई थी। तो फास्फेट के दर में 125 रू. की कमी हुई थी। सरकार ने इस कमी को अगले 6 महिनों के लिए जारी रखने का निर्णय लिया है। सरकार का दावा है कि इससे न सिर्फ किसानों को राहत मिलेगी बल्कि फसल का उत्पादन भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed