फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers protest spread across the country and Madhya Pradesh on high alert

किसान आंदोलन: पहले दिन ऐसा रहा असर, सड़कों पर फेंकी सब्जियां, बहाया हजारों लीटर दूध

Fri, 01 Jun 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest spread across the country and Madhya Pradesh on high alert

स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने और कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों का 10 दिवसीय आंदोलन शुक्रवार को शुरू हो गया। जिससे देशभर के कई राज्यों में दस दिन तक दूध, सब्जी और फल की सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं मंदसौर, नीमच, रतलाम सहित कई जिले हाई अलर्ट पर हैं तो कई जगह धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


वजह है पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान मंदसौर में हुए गोलीकांड की बरसी जिसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। राज्य सरकार किसी भी हाल में यह नहीं चाहेगी एक बार फिर एसी स्थिति का सामना करना पड़े। लिहाजा कमर कस ली गई है लेकिन किसानों में आक्रोश है और वह राज्यभर में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं अबतक किस राज्य में आंदोलन का क्या हाल है:- 

मध्यप्रदेश में मिला-जुला असर

मंदसौर में हड़ताल का जिलेभर में आंशिक असर है। कई जगह सब्जी मंडी में सब्जियों की नीलामी चालू है। वहीं कई इलाकों में सब्जी मंडी आम दिनों की तरह ही खुली हुई है। हालांकि पुलिस हाईवे सहित शहरभर में पेट्रोलिंग कर रही है। और किसी भी घटना की आंशका के तहत चेक प्वाइंट बनाकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंदौर में भी आंदोलन का असर यहां पर भी बेहद मामूल नजर आया। चोइथराम सब्जी मंडी और राजकुमार मिल सब्जी मंडी में खरीददारी आम दिनों की तरह ही देखने को मिली। बात करे उज्जैन की तो यहां भी आंदोलन का असर बे-असर नजर आया। हालांकि लोगों ने यह एक दिन पहले ही भारी मात्रा में सब्जी खरीद ली थी।

पंजाब में हंगामा

Farmers protest spread across the country and Madhya Pradesh on high alert
चंडीगढ़ में किसान बरनाला में लागू धारा 144 तोड़कर ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर डीसी कांपलेक्स पहुंचे। किसान डीसी कांप्लेक्स में घुसने लगे तो उनकी पुलिस मुलाजिमों से धक्कामुक्की हो गई। पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया।

अबोहर में आधी रात को ही सब्जियों से लदे वाहन मंडी पहुंच गए। हड़ताल के पहले दिन मंडी में खूब सब्जियां बिकीं, किसान चौराहों पर खड़े रहे।

लुधियाना में रोजाना की अपेक्षा चालीस फीसदी सब्जी मंडी में पहुंचने से दाम बढ़े। हड़ताल से सब्जियों की कीमतों में उछाल आ गया। दूसरी तरफ फतेहगढ़ साहिब में नवजोत सिंह सिद्धू दूध/सब्जी खरीदने पहुंचे। 

सिद्धू ने किसानों से शिमला मिर्च, भिंडी, करेले, लहसुन खरीदे। हालांकि मुक्तसर में किसान आंदोलन फीका रहा। न तो दूध की सप्लाई प्रभावित हुई न सब्जियों की, मगर दामों में कुछ उछाल आ गया। किसानों ने दोधियों को रोक वापस भेज दिया।

गुरुग्राम में भी नहीं दिखा असर

Farmers protest spread across the country and Madhya Pradesh on high alert

हड़ताल का हरियाणा के गुरुग्राम में भी कोई असर देखने को नहीं मिला। आम दिनों की तरह वह दूध, फल व सब्जियां बेचने के यहां पहुंचे। हालांकि देशभर के किसानों की हड़ताल को प्रदेश के किसानों ने भी समर्थन दिया है। इस पर प्रदेश सरकार भी नजर बनाए हुए है। 


हालांकि किसान संगठनों ने यह भी फैसला लिया है कि यदि किसी भी व्यक्ति को हड़ताल के दौरान दूध, फल, सब्जियां आदि कोई चीज चाहिए तो वह किसानों के रेट के अनुसार इसे खरीद सकता है। इस छूट में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि कोई भी व्यक्ति इसका व्यापारीकरण न कर सके। 

किसानों के निर्णय को देखते हुए प्रदेश में कुछ स्थानों पर दूध, फल-सब्जी की किल्लत होने से दाम बढ़ सकते हैं। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह का कहना है कि देश के करीब 172 किसान संगठन इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। 

किसान आंदोलन के तहत किसान अपने उत्पादन अनाज, सब्जी, दूध, चारा शहर में बेचने के लिए नहीं जाएंगे। किसान अपनी सब्जी, दूध, चारे को गांव में बेच सकते हैं और शहर के लोग गांव में जाकर जरूरत के लिए सामान खरीद सकते हैं लेकिन किसान अपने उत्पादन के दाम अपने हिसाब से तय करेगा।
 

राजस्थान में किसानों ने दूध बहाया

Farmers protest spread across the country and Madhya Pradesh on high alert

राजस्थान में भी किसानों ने मंडियों में सब्जियों की व घरों में दूध की आपूर्ति रोक दी और सड़क किनारे कई जगह दूध भी बहा दिया। यहां के किसान भी कर्जमाफी और फसलों का सही दाम दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन पर चले गए हैं। जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित लगभग हर जिले में किसानों ने दूध और सब्जी को सड़क पर फेंक कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed