किसान आंदोलन: नौ को राष्ट्रपति से मिलेंगे पवार, सरकार पर लगाया बात न सुनने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में लगातार 11वें दिन किसानों का आंदोलन जारी है। किसान सिंघु, टीकरी, दिल्ली-गाजियाबाद, चिल्ला व अन्य सीमाओं पर डटे हुए हैं। केंद्र सरकार से शनिवार को हुई वार्ता भी बेनतीजा रही है। वहीं अब इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह परेशानी सरकार की जल्दबाजी के कारण खड़ी हुई है। उन्होंने सरकार पर उनकी बात नहीं सुनने का भी आरोप लगाया।
नौ दिसंबर को करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात
किसान आंदोलन को देखते हुए एनसीपी प्रमुख नौ दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से करेंगे मुलाकात करेंगे। एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रपति को देश के हालात से अवगत कराएंगे। बता दें कि सितंबर में संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि विधेयकों को राज्यसभा में पेश किए जाने के दौरान एनसीपी के सदस्य सदन छोड़कर चले गए थे।
NCP chief Sharad Pawar to meet President Ram Nath Kovind on December 9, over farmers’ protests: NCP Maharashtra office
— ANI (@ANI) December 6, 2020
(File photo) pic.twitter.com/4OAJJ5mcFH
देश भर के किसान उनके साथ हो जाएंगे
शरद पवार ने कहा, 'पंजाब और हरियाणा के किसान गेहूं और धान के मुख्य उत्पादक हैं और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर जल्द हल नहीं किया गया तो हम देखेंगे कि देश भर के किसान उनके साथ हो जाएंगे।'
When Bill was being passed, we'd requested govt that they shouldn't be in a hurry, it should be sent to Select Committee & a discussion is needed, but that didn't happen and the Bill was passed in haste. Now govt is facing problems because of that haste: Sharad Pawar, NCP Chief https://t.co/fZg7LaXSrU
— ANI (@ANI) December 6, 2020
पवार ने कहा कि सरकार अपनी जल्दबाजी के कारण इस समस्या का सामना कर रही है। उन्होंने कहा,'जब विधेयक पारित किया जा रहा था, हमने सरकार से अनुरोध किया था कि वह जल्दबाजी न करे। इसे लोकसभा की चयन समिति के पास भेजा जाना चाहिए और इस पर चर्चा की आवश्यकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और विधेयक को जल्दबाजी में पारित कर दिया गया। अब सरकार को अपनी इसी जल्दबाजी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।'
कांगेस ने किया भारत बंद के समर्थन का एलान
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को कहा, 'कांग्रेस ने आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर भी प्रदर्शन करेंगे। यह किसानों के समर्थन में राहुल गांधी की तरफ से बढ़ाया गया मजबूत कदम होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल हो।'