'अन्नदाता' के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ- किसानों की बात सुनने को तैयार, हर गलतफहमी करेंगे दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। सरकार द्वारा किसानों को मनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हम हमेशा से ही अपने किसानों की बात सुनने के लिए तैयार हैं, उनकी गलतफहमियों को दूर किया जाएगा। कृषि ही एक ऐसा सेक्टर रहा है, जो महामारी के प्रभाव से बचा रहा है।
फिक्की की 93वीं आम बैठक में कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर राजनाथ ने कहा, कृषि एक ऐसा क्षेत्र रहा है जो महामारी के दुष्प्रभावों से बचने में सक्षम रहा है और वास्तव में यह सबसे अच्छा है। हमारी उपज और खरीद भरपूर है और हमारे गोदाम भरे हुए हैं।
Agriculture has been one sector which has been able to avoid the adverse effects of the pandemic and, in fact, come out the best. Our produce and procurement have been plentiful and our warehouses are full: Defence Minister Rajnath Singh at FICCI's 93rd annual general meeting pic.twitter.com/EjdlYuGlQp
— ANI (@ANI) December 14, 2020
रक्षा मंत्री ने कहा, हमारे कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का कोई सवाल ही नहीं है। हाल के सुधारों को भारत के किसानों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। उन्होंने कहा, हम हमेशा अपने किसान भाइयों की बात सुनने के लिए तैयार रहते हैं, उनकी गलतफहमी को दूर करते हैं और उन्हें वह आश्वासन प्रदान करते हैं जो हम प्रदान कर सकते हैं। हमारी सरकार हमेशा चर्चा और संवाद के लिए तैयार है।