फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest Kisan Delhi Chalo March Supreme Court Bar Association President writes to CJI demands Suo moto

SC: किसान आंदोलन के बीच CJI ने लिया ट्रैफिक जाम का संज्ञान, बोले-वकीलों के साथ सहयोग करेंगे

Tue, 13 Feb 2024 12:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 13 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

एससीबीए अध्यक्ष ने मांग की है कि सीजेआई अदालतों को यह भी निर्देश दें कि कोर्ट में वकीलों की गैरमौजूदगी में वह कोई भी बड़ा फैसला न दें। 

विज्ञापन
Farmers Protest Kisan Delhi Chalo March Supreme Court Bar Association President writes to CJI demands Suo moto
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब और हरियाणा से किसानों के दिल्ली कूच के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि किसानों के दिल्ली से सटी सीमाओं को घेरने की वजह से यहां आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। इस घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अदिश अग्रवाल ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को किसानों के कूच को लेकर चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस पत्र में दिल्ली घुसने की कोशिश करने वाले किसानों पर कार्रवाई की मांग की है। इस चिट्ठी का संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि वकीलों को कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के चलते दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर यातायात बाधित हुआ है। इसी का संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को कहा कि अगर वकील यातायात में फंस जाते हैं तो उनके साथ सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या थी SCBA अध्यक्ष की चिट्ठी में मांग?
चिट्ठी में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में घुसकर समस्या खड़ी करने और लोगों के आम जनजीवन को प्रभावित करने वाले किसानों पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। एससीबीए अध्यक्ष ने मांग की है कि सीजेआई अदालतों को यह भी निर्देश दें कि कोर्ट में वकीलों की गैरमौजूदगी में वह कोई भी बड़ा फैसला न दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान क्यों कर रहे दिल्ली कूच?
बता दें कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने दिल्ली कूच का एलान किया था। इसे लेकर किसानों की दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक भी बेनतीजा रही। इसके बाद पंजाब से किसानों ने मंगलवार को सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू किया।


संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की है कि अपनी मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते 200 से अधिक किसान संगठन दिल्ली तक मार्च करेंगे। दिल्ली की सीमाओं पर इस मार्च के मद्देनजर कंक्रीट के बैरिकेड, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, इससे ट्रैफिक की समस्याएं बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed