फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmers Protest: be ready for tractor parade of farmers on January 26, says farmer leaders

किसान आंदोलन: कमेटी को छोड़िए, अभी तो आप ट्रैक्टर परेड देखने के लिए तैयार हो जाएं

Wed, 13 Jan 2021 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers Protest: be ready for tractor parade of farmers on January 26, says farmer leaders
किसानों का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

किसान संगठनों के नेताओं ने अब अपना सारा ध्यान 26 जनवरी को निकलने वाली किसान ट्रैक्टर परेड पर लगा दिया है। विभिन्न राज्यों से ट्रैक्टरों को किस तरह दिल्ली लाना है, इस पर रणनीति तैयार हो रही है। किसान नेता डॉ. दर्शनपाल और योगेंद्र यादव कहते हैं, कमेटी को छोड़िए... अभी तो आप ट्रैक्टर परेड देखने के लिए तैयार हो जाएं। केंद्र सरकार, किसानों की इस परेड को जितना रोकने का प्रयास करेगी, उसका आकार उतना ही बढ़ता जाएगा।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां अपने तरीकों से ट्रैक्टर परेड की तैयारियों पर ब्रेक लगाना चाह रही हैं, मगर उन्होंने अभी किसानों का तंत्र देखा ही कहां है। गणतंत्र दिवस पर लोगों को ऐसे ट्रैक्टर देखने को मिलेंगे, जो दशकों पुराने हैं। अगर सरकार इस जिद पर अड़ी है कि दस साल से ज्यादा पुराने ट्रैक्टर नहीं चलने दिए जाएंगे तो यह केवल एक मुगालता है। किसानों ने बुधवार को लोहड़ी के अवसर पर कृषि बिलों की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी किसान संगठन अभी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की बात ही नहीं कर रहा है। डॉ. दर्शनपाल कहते हैं, सरकार तो शुरू से आंदोलन को पटरी से उतारने के लिए हाथ पैर मार रही थी। जोर भी खूब लगाया, मगर न तो किसान झुके और न ही संगठनों में टूट जैसा कुछ देखने को मिला। अब सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने अपना रंग दिखा दिया। खैर जो भी हो, हम आंदोलन के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार को ट्रैक्टर परेड निकाल कर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनपाल और योगेंद्र यादव का कहना है कि अब ये हमें देखना है कि कहां से और किस रास्ते ट्रैक्टरों को दिल्ली की सीमा तक लाया जाएगा। केंद्र सरकार और भाजपा शासित सरकारों ने ट्रैक्टरों को जब्त करने की योजना बनाई है। किसी ट्रैक्टर को पुराना कह कर तो किसी को यातायात नियमों का उल्लंघन बताकर जब्त करने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन, सरकार को उस दिन यह भी मालूम हो जाएगा कि ये आंदोलन देश के हर किसान का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed