फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   farmers Loan issue raised in the Parliament

लोकसभा में उठा किसानों के ऋण का मुद्दा, किसानों की कर्ज सीमा बढ़ाने की मांग

Tue, 26 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmers Loan issue raised in the Parliament

लोकसभा में इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने किसानों की माली हालत के मद्देनजर इनकी कर्ज सीमा बढ़ाने और कर्ज चुकाने का समय भी बढ़ाने की मांग की। शून्यकाल के दौरान उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण खेती घाटे का सौदा बन कर रह गई है। तमाम कोशिशों के बावजूद देश में कर्ज तले दबे किसानों की आत्महत्या की घटनाओं में कमी नहीं आ रही।

विज्ञापन


दुष्यंत ने कहा कि वाजपेयी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को 7 फीसदी ब्याज दर पर अधिकतम तीन लाख रुपये का कर्ज देने की व्यवस्था की थी। उस समय तीन फीसदी ब्याज केंद्र सरकार चुकाती थी।
विज्ञापन


अब जबकि महंगाई बढ़ गई है तब कर्ज की सीमा को तीन लाख रुपय से बढ़ा कर आठ लाख रुपये किया जाना चाहिए। इसके अलावा कर्ज चुकाने की अवधि को भी छह महीने से बढ़ा कर एक साल किया जाना चाहिए। क्योंकि किसानों को फसल तैयार करने और इसे बेचने में छह महीने से अधिक समय लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed