{"_id":"5be0a8dabdec22698f4cbf94","slug":"farmers-are-being-robbed-in-the-name-of-crop-insurance-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर वार, कहा- किसानों का लूटा जा रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फसल बीमा को लेकर राहुल का मोदी सरकार पर वार, कहा- किसानों का लूटा जा रहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फसल बीमा योजना को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर कहा है कि वायुसेना को राफेल में लूटने के बाद अब फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। राहुल ने फसल बीमा योजना को निजी बीमा कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाला ठहराया है।
विज्ञापन
राहुल ने ट्वीट के साथ एक खबर को अटैच किया है जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र में किसान की फसल बर्बाद होने के बाद कंपनी को 143 करोड़ा का शुद्ध लाभ हुआ है। राहुल का आरोप है कि मकसद एक है सूट-बूट वाले दोस्तों के खाते में हजारों करोड़ रुपए भरना है। चौकीदार ने इरादा साफ कर दिया हैऔरों से करूंगा मैं चोरी, क्योंकि दोस्तों की भरनी है तिजोरी।
विज्ञापन