फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer suicide after crops destroy.

11 बीघा से नहीं मिला दाना, किसान ने लगा ली फांसी

Wed, 18 May 2016 06:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदौसा-बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बदौसा-बांदा Updated Wed, 18 May 2016 06:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer suicide after crops destroy.
डेमो पिक: आत्म हत्या
सूखे में फसल की बर्बादी और कर्ज की चिंता में एक किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अंत्योदय कार्डधारक भी था। उसकी 11 बीघा जमीन में अनाज का एक दाना भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन


नरैनी तहसील क्षेत्र के महुई गांव के मजरा धोबिन पुरवा, फतेहगंज निवासी मोहन (35) पुत्र महिपाल ने मंगलवार रात घर के खपरैल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर के सभी लोग छत पर सो रहे थे। परिजनों ने थाने में सूचना दी। नायब तहसीलदार नरैनी दिलीप कुमार कानूनगो व लेखपाल के साथ मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि 11 बीघा जमीन है। सूखे में पहले खरीफ की फसल चौपट हुई फिर रबी में भी कुछ पैदा नहीं हुआ। बची-खुची फसल अन्ना मवेशियों ने उजाड़ दी थी। इलाहाबाद बैंक बदौसा शाखा से 1.40 लाख रुपये केसीसी का कर्ज है। इसकी अदायगी की जिम्मेदारी भी मोहन पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, पूर्व प्रधान गंगा यादव ने बताया कि मोहन के नाम अंत्योदय राशन कार्ड था। 28 अप्रैल को उसे समाजवादी राहत सामग्री मिली थी। कोटेदार भगवानदीन गुप्ता ने बताया कि 16 मई को उसे 20 किलो चावल और 15 किलो गेहूं दिया था। उधर, तहसीलदार गिरिवर सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट उन्हें मिल गई है। घरेलू कलह के चलते उसने फांसी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed