बैंक की किस्त नहीं चुकाई तो किसान की पुलिस ने जमकर की धुनाई
- नहीं चुकाया किस्त
- एजेंट संग पुलिस ने की पिटाई
- किसान की हुई दुर्दशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वीडियो में तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रहने वाले जी बालन (40) को स्थानीय पुलिस निजी बैंक के एजेंटों के साथ मिलकर बड़ी बर्बरता से पिटाई कर रही है। पुलिस जिसकी पिटाई कर रही थी वह कोई अपराधी नहीं बल्कि एक किसान था जिसने एक निजी बैंक से कर्ज लिया था और उसकी दो किस्तें नहीं चुका पाया। यह घटना 4 मार्च की है लेकिन इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया में आया।
चोलागांकुडिकाडु गांव में रहने वाले उसके परिवार को इस घटना के बारे में पहले कुछ नहीं पता नहीं था। बालन ने उन्हें बताया था कि कुछ पुलिस वाले उसके पास आए थे और ट्रैक्टर के कर्ज के बारे में पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे लेकर गई थी और कर्ज चुकाने को लेकर जब उसने उन्हें आश्वस्त कर दिया तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। बालन ने कोटक महिंद्रा बैंक से कर्ज लिया है। लेकिन जब यह वीडियो सामने आया तो परिवार वालों को इस घटना की सच्चाई पता चली।
क्या है पूरी कहानी?
दरअसल, बालन ने 2011 में कोटक महिंद्रा बैंक के तंजावुर शाखा से 3,80,430 रुपए का कर्ज लिया था। उसे यह पैसे साढ़े छह साल में चुकाने थे और इसके लिए 68,543 रुपए सालाना के हिसाब से किस्त चुकाने थे। इस दौरान उससे यह भी कहा गया था कि अगर किसी साल उसकी फसल खराब हो जाती है तो उसे केवल दो किस्तें ही देनी होगी।
बालन के मुताबिक बैंक के एजेंटो ने उसे कई बार प्रताड़ित किया। 4 मार्च को बैंक के कई एजेंट स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर और कुछ अन्य सिपाहियों के साथ उसके पास आए। उस वक्त वह खेतों में काम कर रहा था। उन लोगों ने स्थानीय लोगों के सामने ही उसकी जमकर पिटाई की और जबरदस्ती उसका ट्रैक्टर भी लेकर चले गए। यह पूरी घटना वहां मैजूद लोगों में से किसी रिकॉर्ड कर ली थी जो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव और डीजी पुलिस को नोटिस जारी कर इसकी पूरी जानकारी मांगी।
WATCH (Amateur video): Police officials & bank loan recovery agents mercilessly thrash&drag a farmer in Thanjavur,TNhttps://t.co/vLQwkSBmyC
— ANI (@ANI_news) March 10, 2016