Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer couple from Latur driven to pull the plow after bull's death

गरीबी की मार: बैल की मौत के बाद महिला उतरी खेत में, पति संग हल खींचती दिखी पत्नी

Tue, 09 Jun 2026 09:50 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, लातूर
पीटीआई, लातूर Published by: Rahul Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer couple from Latur driven to pull the plow after bull's death
पीड़ित किसान। - फोटो : एक्स
महाराष्ट्र के लातूर जिले के बांबली गांव (देवनी तहसील) से बेहद दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से बैल की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान दंपती खुद हल खींचने को मजबूर हैं। पीड़ित किसान काशीनाथ गायकवाड़ और उनकी पत्नी हौसाबाई के पास नया बैल खरीदने के पैसे नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हौसाबाई अपने कंधे पर हल का एक सिरा रखकर बचे हुए दूसरे बैल और पति के साथ खेत जोतती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


वीडियो में हौसाबाई ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि शुक्रवार को बिजली गिरने से हमने एक बैल की मौत हो गई। दूसरा बैल नहीं होने के कारण हम दोनों हल खींच रहे हैं। घटना के बाद प्रशासन ने दौरा तो किया, लेकिन हमें अब तक कोई सहायता नहीं मिली है। अब मुझे थकान और कमजोरी महसूस हो रही है। 
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया हल खरीदने के लिए पैसे न होने के कारण उन्हें हल चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह दंपति लातूर जिले की देवनी तहसील के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार किसानों का पूरा कर्ज माफ करे
राकांपा (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए सरकार से महाराष्ट्र के किसानों के लिए पूर्ण कर्ज माफी की मांग की।  पवार ने इसे अत्यंत दुखद और दर्दनाक बताते हुए कहा कि जो किसान देश का पेट भरने के लिए रात-दिन मेहनत करता है, उसके परिवार को आज जानवर की जगह लेने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों से इस पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। इस मामले पर टिप्पणी के लिए लातूर के कलेक्टर भारत बास्टेवाड से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed