{"_id":"6911b42841b0c50bfc0a6d87","slug":"faridabad-doctor-terror-module-recovery-of-explosives-attack-bjp-mp-giriraj-singh-shehzad-poonawala-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror: 'हमेशा एक ही समुदाय के व्यक्ति पकड़े जाते हैं', फरीदाबाद में विस्फोटक की बरामदगी पर बोले गिरिराज सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terror: 'हमेशा एक ही समुदाय के व्यक्ति पकड़े जाते हैं', फरीदाबाद में विस्फोटक की बरामदगी पर बोले गिरिराज सिंह
Mon, 10 Nov 2025 03:15 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंढीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंढीगढ़
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:15 PM IST
सार
Faridabad Explosive Recovered: हरियाणा के फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने और एक डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब भी आतंकवादी पकड़े जाते हैं, वे हमेशा एक ही समुदाय से होते हैं। इसके भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के पास से विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बयान देकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने डॉक्टर के ठिकाने से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। जिसके बाद उस डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने मुस्लिम समुदाय को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब भी ऐसे लोग पकड़े जाते हैं, वे हमेशा एक ही समुदाय से होते हैं।
विज्ञापन
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बरामदगी 1993 के मुंबई धमाकों से भी अधिक खतरनाक हो सकती थी। उन्होंने कहा मोदी सरकार और राज्य सरकार ने समय रहते इस साजिश को पकड़ लिया। बाबा बागेश्वर की यात्रा में हजारों लोग शामिल थे, अगर हमला होता तो क्या होता? लेकिन जब भी ऐसे आरोपी पकड़े जाते हैं, वे हमेशा एक ही समुदाय से होते हैं।
विज्ञापन
विपक्ष पर भी बोला जोरदार हमला
गिरिराज सिंह ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता ऐसे मामलों पर चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, मैं पूछना चाहता हूं कि जब भी आतंकी पकड़े जाते हैं, वे हमेशा मुस्लिम समुदाय से क्यों होते हैं? यह सोचने वाली बात है, क्योंकि आतंक हर बार धर्म से जुड़ा पाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद से केमिकल मिला, फरीदाबाद से 350 किलो विस्फोटक सामग्री; बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का बयान
भाजयापा राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस मामले पर सरकार की कार्रवाई का बचाव कि। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं। मोदी सरकार की नीति ‘आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस’ की है। कांग्रेस पार्टी हमेशा इस्लामिक जिहादी आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाती रही है। कर्नाटक में उनकी सरकार जेल में बंद एक जिहादी आतंकवादी को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है, जो बेहद निंदनीय है।
कर्नाटक सरकार पर भाजपा का प्रहार
पूनावाला ने आगे कहा कि कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने इस गंभीर मामले को ‘छोटी घटनाएं’ बताकर टाल दिया, जबकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली की राजनीति में व्यस्त हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “अब कांग्रेस का मतलब 'आई नीड करप्शन' बन गया है। भाजपा ने सवाल उठाया कि क्या कर्नाटक के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री इस लापरवाही की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देंगे?
गिरिराज सिंह के पुराने विवादित बयान
गिरिराज सिंह पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने एक सभा में कहा था कि उनकी पार्टी नमक हरामों से वोट नहीं मांगती। उन्होंने एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि सरकार ने भेदभाव के बिना योजनाएं दीं, लेकिन उन्होंने मोदी के नाम पर वोट नहीं दिया। हालांकि इस बयान पर भी विपक्ष ने उनकी आलोचना की थी।