फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fare of mumbai-ahemedabad bullet train will likely between 250-3,000 rupees

250 से तीन हजार के बीच होगा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया

Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Apr 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
fare of mumbai-ahemedabad bullet train will likely between 250-3,000 rupees

देश की पहली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। लोगों को सबसे ज्यादा इसके किराये को लेकर उत्सुकता है और शुक्रवार को उसका खुलासा कर दिया गया। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का किराया 250 से 3000 रुपये के बीच होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह किराया दूरी के आधार पर तय किया गया है।

विज्ञापन


नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लि. के प्रबंध निदेशक अचल खरे ने किराये पर पहला आधिकारिक संकेत देते हुए पत्रकारों को बताया कि यह मौजूदा स्थिति के आधार पर तय किया गया है। मुंबई से अहमदाबाद का किराया 3000 रुपये होगा, जबकि सबसे कम बांदा-कुर्ला कांप्लेक्स और ठाने के बीच 250 रुपये होगा। इसमें एक बिजनेस क्लास भी होगा, जिसका किराया 3000 रुपये से ज्यादा होगा।
विज्ञापन


खरे ने कहा कि करीब 80 जापानी लोग पहले से ही भारतीय अधिकारियों के साथ इस पर काम कर रहे हैं। जापान के सहयोग से बनने वाली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद के बीच रोजाना 70 फेरे लगाएगी। प्रत्येक रेक में 10 अत्याधुनिक कोच होंगे। 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन 2022 तक शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन 2023 तक पूरी तरह ट्रैक पर दौड़ेगी। हालांकि यह ट्रेन 2022 से ही दौड़ने लगेगी। हम अपनी योजना के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed