फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fani Cyclone will reach at 9:30 in the morning at Odisha coast

20 साल बाद ओडिशा में सबसे खतरनाक तूफान, यहां देखें इमरजेंसी नंबर

Fri, 03 May 2019 10:58 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 03 May 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Fani Cyclone will reach at 9:30 in the morning at Odisha coast
fani
तटीय ओडिशा में चक्रवात फैनी की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के बीच करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।  इस तूफान से जुड़ी 10 बड़ी बातें- 
विज्ञापन


1999 में आए सुपर साइक्लोन से भी भीषण हो सकता है यह
ज्वाइंट टाइफून वार्निंग सेंटर (जेडब्ल्यूटीसी) के मुताबिक, फैनी अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान हो सकता है। ओडिशा में 1999 में आए सुपर साइक्लोन से करीब 10 हजार लोग मारे गए थे। क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्व निदेशक शरत साहू के अनुसार, ओडिशा में 1893, 1914, 1917, 1982 और 1989 की गर्मियों में भी तूफान आए थे लेकिन इस बार का चक्रवात बंगाल की खाड़ी के गर्म होने से बना है। लिहाजा यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन


जानें , किस जिले के लिए कौन सा है हेल्पलाइन नंबर- 

देवगढ़- 06641- 226843 
ढेंकानाल- 06762-226507 
गजपति- 06815-222943 
गंजम- 06811-263978 
जगतसिंहपुर- 06724-220368 
जाजपुर- 06728-222648 
झारसुगुड़ा- 06645- 272902 
कालाहांडी- 06670-230455 
कंधमाल- 06842-253650 
अंगुल- 06764-230980 
बालांसोर- 06782-262286 
बारागढ़- 06646-232112 
भद्रक- 06784-251881 
बोलंगीर- 06652-232452 
बोध- 06841-222023 
नुआपाड़ा- 06678-225357 
पुरी- 06752-223237 
रायगड़- 06856-224062 
संबलपुर- 0663-2412407 
सुवर्णपुर- 06654-220362 
सुंदरगढ़- 06622-272223 
कटक- 0671-2507842 
केंद्रपाड़ा- 06727-232803 
केंदुझर- 06766-255437 
खुर्दा- 06755-220002 
कोरापुट- 06852-251381 
मलकानगिरि- 06861-230442 
मयूरभंज- 06792-252759 
नवरंगपुर- 06858-222434 
नयागढ़- 06753-252978 


पीएम मोदी ने ली आपात बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को आपात बैठक ली। इसमें कैबिनेट सचिव, पीएम के प्रधान सचिव और अतिरिक्त प्रधान सचिव, गृह सचिव और मौसम विभाग, एनडीआरएफ, एनडीएमए और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रवात फोनी से ओडिशा के 10,000 गांव, 50 शहर प्रभावित हो सकते हैं

11 तटीय जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से करीब 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। इन लोगों को 4,000 शिविरों में ठहराया गया है जिनमें से विशेष रूप से चक्रवात के लिए बनाए गए 880 केंद्र शामिल हैं।

तटीय जिलों में यातायात बंद

तटीय जिलों में रेल, सड़क और हवाई यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गुरुवार मध्यरात्रि से बीजू पटनायक इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें 24 घंटे के लिए रोक दी गई हैं। कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार रात से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। 
 

चक्रवात से ओडिशा के 14 जिले प्रभावित होंगे
चक्रवात दोपहर के आसपास पुरी पहुंचेगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल का रुख करेगा। इसका असर आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के  उत्तर-पूर्व इलाकों में भी दिखेगा। चक्रवात से ओडिशा के 14 जिले प्रभावित होंगे। इसमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गाजापटी, मयूरभंज, ढेंकानाल और कियोंझार शामिल हैं। इन जिलों के करीब 10 हजार गांव चक्रवात से प्रभावित होंगे।

अब तक 103 ट्रेन रद्द
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अब तक 103 ट्रेनों को रद्द किया है। पर्यटकों को निकालने के लिए पुरी से हावड़ा और शालीमार के बीच तीन विशेष ट्रेने चलाई गईं। इसके अलावा भद्रक और विजयनगर के बीच ट्रेन सेवा दो दिन स्थगित रहेगी। बृहस्पतिवार आधी रात से भुवनेश्वर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा अगले 24 घंटे के लिए निलंबित रहेगी। 

ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की 15 मई तक छुट्टी रद्द कर दी गई हैं और जो लोग छुट्टी पर थे, उन्हें भी बुला लिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के जहाज और एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ की टीमों को तैयार रखा गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed