फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   family Six members died in Gujarat firecracker warehouse blast relatives left for Madhya Pradesh with bodies

Gujarat: पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद परिवार की खुशियां तबाह; छह सदस्यों के शव लेकर परिजन मध्य प्रदेश रवाना

Wed, 02 Apr 2025 12:16 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीसा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 02 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

गुजरात के बनासकांठा जिले में अवैध पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट के बाद एक परिवार की खुशियां तबाह हो गईं। परिवार के छह सदस्य इस त्रासदी की भेंट चढ़ गए। इस हादसे में कुछ 21 लोगों की मौत हुई है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बुधवार को शवों को लेकर परिजन मध्य प्रदेश रवाना हो गए।  

विज्ञापन
family Six members died in Gujarat firecracker warehouse blast relatives left for Madhya Pradesh with bodies
पटाखा गोदाम में विस्फोट के बाद राहत-बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के पास अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में एक परिवार की खुशियां तबाह हो गईं। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जिनके शवों को लेकर परिजन बुधवार को मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट में कुल 21 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर व हादिया के रहने वाले थे। उनके शवों को लेकर शव वाहन मध्य प्रदेश रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन


चंद्रसिंह नायक ने खोये परिवार के छह सदस्य
परिवार के छह सदस्यों को खोने के बाद चंद्रसिंह नायक ने अपना दर्द बयां किया। वह अहमदाबाद के ढोलका में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते हैं। नायक ने कहा कि मंगलवार सुबह दीपक ट्रेडर्स गोदाम में हुए विस्फोट में उसकी बेटी, दामाद, नाती राधा (3) और अभिषेक (10) की मौत हो गई। इसके अलावा, दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्य भी हादसे की भेंट चढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: गुजरात ब्लास्ट में बच्चों समेत 18 की मौत, चार घायल, दो लापता, प्रदेश के दो जिलों से मजदूरी पर गए थे 24 लोग

बेटी-दामाद ने हाल ही में शुरू किया था काम
नायक ने बताया कि बेटी और दामाद ने हाल ही में गोदाम में काम शुरू किया था। जबकि, बेटी की सास पहले भी वहां काम कर चुकी थीं। नायक ने रोते हुए बताया कि मृतकों में से 10 लोग संदलपुर के और 11 लोग हादिया के रहने वाले थे। 


10 एंबुलेंस में भेजे गए मृतकों के शव
डीसा ग्रामीण पुलिस थाने के इंस्पेक्टर वीजी प्रजापति के अनुसार, मृतकों के शवों को एंबुलेंस से उनके गांव भेजा गया है। अब तक दो-दो ताबूतों वाली 10 एंबुलेंस शवों को लेकर रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि शव वाहन के साथ पुलिस वाहनों को भी भेजा गया है। 

ये भी पढ़ें: Banaskantha Blast: गुजरात में पटाखा गोदाम का मालिक अरेस्ट; बनासकांठा में हुई थी 21 लोगों की मौत, 6 घायल इलाजरत

त्रासदी के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
हादसे के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान डीसा पहुंचे। गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत भी उनके साथ थे। मंत्री चौहान ने कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें पीड़ितों और उनके परिवारों को राहत प्रदान करने के काम में जुटी हैं। यह बहुत दुखद घटना है। पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। वहीं, मंत्री राजपूत ने बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल को निर्देश दिया कि इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed