फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Family of minor girl allegedly who was molestation-murdered in South 24 Parganas Bengal, said limbs are broken

Bengal: दक्षिण 24 परगना में मिली बच्ची के शव पर चोट के कई निशान'; परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

Sun, 06 Oct 2024 10:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 06 Oct 2024 10:33 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बच्ची का शव नाले में मिलने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। अपहरण के बाद बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है।

विज्ञापन
Family of minor girl allegedly who was molestation-murdered in South 24 Parganas Bengal, said limbs are broken
बच्ची के परिवार ने पुलिस पर लगााया बड़ा आरोप - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता डॉक्टर रेप केस का गुस्सा नही थमा था कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यहां महिलाओं की सुरक्षा पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामले में दक्षिण 24 परगना जिले में कोचिंग के लिए घर से निकली एक बच्ची का कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या की गई। इस घटना के बाद जहां सियासत तेज हो गई है, वहीं आगबबूला जनसमुदाय ने हिंसा की घटना को अंजाम दिया। बढ़ते विरोध के बीच, पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, बच्ची के परिवार ने आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया। 

विज्ञापन


बच्ची की ताई का बयान
वहीं, बच्ची की बड़ी मां (ताई) ने बताया, 'शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। उसके जगह-जगह खून लगा हुआ है। शायद गला दबाने की कोशिश भी की गई। वह रोज अपने पिता के साथ ट्यूशन जाती थी। जब वह ट्यूशन से वापस नहीं आई तो हमने हर जगह ढूंढने की कोशिश की। जब कुछ पता नहीं लगा तो पुलिस के पास गए। पुलिस ने हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया। साथ ही जयनगर पुलिस थाने जाने को कहा। पुलिस ने मामले को नजरअंदाज किया।'
विज्ञापन


आरोपी ने कबूल किया गुनाह: एसपी
बरुईपुर के एसपी पलाश चंद्र ढली ने कहा, 'एक बच्ची का शव मिलने पर लोगों में गुस्सा भड़क गया था। हमने कानून और व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। कल शाम जब बच्ची रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। कल ही हमने जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद, आज हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसने बताया कि उसने बच्ची को मार दिया। ऐसे मामलों को लेकर हमारी सरकार काफी गंभीर है और मामले की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटी
इस मामले में भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि पुलिस एक लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। राज्य में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। जितनी संख्या में पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित कर रही है, इसका सिर्फ़ 10 फीसदी भी अगर दो दिन पहले नाबालिग लड़की को खोजने की कोशिश करता और एफ़आईआर दर्ज की गई होती, तो हालात अलग होते।

भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन
इस कड़ी में भाजपा की छात्र इकाई की भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने दक्षिण कोलकाता जिले में जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान छात्रों की तरफ से सड़क पर टायर जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया है। वहीं भाजपा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी बात कही है। रविवार को भी भाजपा ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा और स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
वहीं दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल और स्थानीय लोगों ने कुलताली इलाके में प्रदर्शन किया और नाले में बच्ची का शव मिलने के मामले में न्याय की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि, कल ट्यूशन से लौट रही नौ साल की बच्ची की लाश आज नहर में मिली। बच्ची के शव ने पुलिस से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन ममता बनर्जी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जिन लोगों ने बच्ची की लाश देखी है, उनके मुताबिक उसके शरीर पर अभया की तरह ही चोटें थीं।

सीबीआई जांच की मांग करेगी बीजेपी- पॉल
उन्होंने आगे मांग करते हुए कहा कि, इस मामले में शव को सुरक्षित रखना चाहिए। पोस्टमार्टम केंद्र सरकार के अधीन किसी अस्पताल में होना चाहिए। मैंने बच्ची के पिता से बात की है और वे इस बात पर सहमत हैं कि शव को सुरक्षित रखना चाहिए। सीएम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि वे आरोपियों को बचा रही हैं। हम आरोपियों को फांसी की सजा और मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।



सुकांत मजूमदार का ममता सरकार पर हमला
इधर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, यह फिर साबित हो गया है कि ममता बनर्जी प्रशासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इसके विरोध में मैंने इस साल किसी भी पूजा (दुर्गा पूजा पंडाल) का उद्घाटन नहीं करने का फैसला किया है। मैं मां के सामने प्रार्थना करूंगा कि जनता इस सरकार को सबक सिखाए।

घटना के खिलाफ आक्रोश, सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन

दक्षिण 24 परगना में बच्ची की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इंसाफ की मांग कर रहे लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

 

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी नेता अग्निमित्रा पॉल समेत अन्य भाजपा नेताओं ने दक्षिण 24 परगना में विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। राज्य की कानून-व्यवस्था और सरकार पर सवाल खड़े करते हुए भाजपा नेताओं ने इंसाफ की मांग की।


भाजपा का आरोप- मुख्यमंत्री डांडिया खेलने में व्यस्त हैं
पार्टी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि हम यहां विरोध करने आए हैं और उन्होंने तीन लाइनों की बैरिकेडिंग कर दी है। हम यहां पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करने नहीं आए हैं, बल्कि बातचीत करने आए हैं। जब दो दिन पहले लड़की लापता हुई थी, तो पुलिस ने एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? उसके माता-पिता को एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पड़े... अगर कार्रवाई की गई होती, तो लड़की जिंदा होती। ऐसी घटनाएं लगभग हर दिन हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री डांडिया खेलने में व्यस्त हैं।


'पश्चिम बंगाल दुष्कर्म की राजधानी बन चुका है'
भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं...पश्चिम बंगाल दुष्कर्म की राजधानी बन चुका है। पुलिस कुछ नहीं कर सकती, ममता बनर्जी कुर्सी पर बैठी हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए...पूरी पार्टी लड़की के परिवार के साथ खड़ी है।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता भारती घोष ने कहा, "आपने देखा कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मामले में पुलिस ने क्या किया, उन्होंने सारे सबूत नष्ट कर दिए। यहां भी, जब नाबालिग लड़की लापता हो गई और उसके माता-पिता मदद के लिए पुलिस स्टेशन गए, तो कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने कुछ नहीं किया। दुष्कर्म के बाद लड़की की हत्या कर दी गई। अगर यहां मौजूद आधे से भी कम पुलिसवालों ने लड़की को खोजने की कोशिश की होती, तो उसे बचाया जा सकता था...पुलिस आरोपियों से ज़्यादा ज़िम्मेदार है...हम यहां बिना हथियारों के हैं। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस प्रदर्शन स्थल पर क्यों मौजूद है? वे आरोपियों की तलाश क्यों नहीं कर रहे हैं..."

भाजपा सांसद का आरोप- दुष्कर्मियों और हत्यारों को बचाना चाहती है पुलिस

इस मामले में पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा, "... एक 9 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी हत्या भी कर दी गई। उन्होंने कहा कि हम कोलकाता के आरजी कर अस्पताल जैसी दूसरी घटना नहीं चाहते हैं... हम पुलिस स्टेशन के प्रभारी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसे बैरिकेड्स लगा दिए हैं जैसे कि हम दो सांसद नहीं बल्कि कोई राष्ट्र-विरोधी तत्व हों... पुलिस न्याय नहीं चाहती, वे सिर्फ दुष्कर्मियों और हत्यारों को बचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed