फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   family claimed: Tej Bahadur goes missing

BSF में खराब खाने की शिकायत करने वाले तेजबहादुर 'गायब'

Thu, 09 Feb 2017 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
family claimed: Tej Bahadur goes missing

सोशल मीडिया पर सेना में खराब खाने का वीडियो पोस्ट करने वाले बीएसएफ कांस्टेबल तेज बहादुर यादव का परिवार बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


परिवार का कहना है कि उन्हें तेजबहादुर के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए तेज बहादुर की पत्नी के भाई ने कहा कि परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


आखिरी बार तेजबहादुर से उनकी पत्नी की बात हुई थी, जिसमें बीएसएफ के अधिकारी उन्हें अज्ञात जगह ले जा रहे थे। उसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। विजय आगे कहते हैं कि हमने बीएसएफ डीआईजी को दो खत भी भेजे, लेकिन उनका कोई जवाब हमें नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा परिवार उनको लेकर बेहद चिंतित है

family claimed: Tej Bahadur goes missing

वीआरएस रद्द करने के सवाल पर विजय कहते हैं कि अगर तेजबहादुर किसी दूसरे देश के होते तो उनका वीआरएस रद्द करके उनके खिलाफ जांच की जा सकती थी।

हमारा परिवार उनको लेकर बेहद चिंतित है। सोमवार को यादव की पत्नी शर्मिला और उनके भाई रनवीर सिंह अर्धसैनिक बल के महानिदेशक केके शर्मा से सेना के मुख्यालय में मिले।

अधिकारी कहते हैं कि शर्मा ने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है, वहीं विजय कहते हैं कि शर्मा का जवाब ज्यादा सकारात्मक नहीं था। जब तेजबहादुर ने अपनी पत्नी से बात की थी तो हमने दोबारा डीआईजी से संपर्क करने की कोशिश की थी, पर हम उनसे दोबारा मुलाकात नहीं कर सके।

पत्नी का दावा उन्हें नजरबंद किया गया

family claimed: Tej Bahadur goes missing

यादव की पत्नी का दावा है कि उनके पति ने उन्हें फोन पर कहा था कि उन्हें डराया और शोषित किया जा रहा है, और उन्हें नजरबंद किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक सेना ने कहा कि कोर्ट की जांच प्रक्रिया के तहत सभी गवाहों से उस समय तक पूछताछ की जाएगी जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती।

सैनिक इस वक्त सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके अनुशासन तोड़ने के आरोप झेल रहा है। ऐसे समय में उसे वीआरएस नहीं दी जा सकती। आपको बता दें कि तेजबहादुर ने सेना में खराब खाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

जिसमें उसने कहा था कि सेना में खराब खाना परोसा जाता है। उसकी गुणवत्ता बेहद खराब होती है। उस वीडियो में तेजबहादुर ने प्रधानमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed