फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fake recruitment agents Indian Embassy in Myanmar informed says Kerala CM news in hindi

Kerala: नौकरी के लिए फर्जी ऐड देकर लोगों को म्यांमार भेज रहे एजेंट, केरल CM बोले- भारतीय दूतावास को दी सूचना

Tue, 09 Jul 2024 02:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

विधानसभा में वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला की एक याचिका पर जवाब देते हुए सीएम विजयन ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को म्यांमार में भारतीय दूतावास के समक्ष रखा गया है।

विज्ञापन
Fake recruitment agents Indian Embassy in Myanmar informed says Kerala CM news in hindi
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने म्यांमार में भारतीय दूतावास को फर्जी भर्ती एजेंटों के खिलाफ शिकायत के बारे में अवगत कराया। ये एजेंट सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन प्रकाशित करके युवाओं को म्यांमार और थाइलैंड तस्करी करके भेजते थे। जैसे ही धोखाधड़ी की जानकारी मिली, मोर्का रूट्स ने सोशल मीडिया के जरिए पूरे केरल में दिशानिर्देश और चेतावनी जारी कर दी। कोल्लम जिले के दो व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ये शिकायत उन पीड़ितों ने की थी, जो इस धोखाधड़ी के शिकार हुए और किसी तरह इससे निकलने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


विधानसभा में वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला की एक याचिका पर जवाब देते हुए सीएम विजयन ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, इस मामले को म्यांमार में भारतीय दूतावास के समक्ष रखा गया है। इस पर आगे की कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर वित्तीय धोखाधड़ी शामिल होने के लिए तिरुवनंतपुरम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


पिनरई विजयन ने दावा किया कि वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने प्रभावी कदन उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस प्रमुख ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में रिजर्व बैंक गवर्नर और भारत साइबर सेल समन्वय केंद्र को एक रिपोर्ट भेजी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी भर्ती एजेंसियों, नौकरी घोटालों और मानव तस्करी की शिकायतों की जांच के लिए नोर्का रूट्स, केंद्रीय विदेश मंत्रालय और केरल पुलिस ने एक संयुक्त उपक्रम लागू किया गया, जिसका नाम ऑपरेशन शुभयात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed