{"_id":"64277fc049098e8b5607bc43","slug":"fake-news-world-most-dangerous-virus-says-anurag-thakur-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fake news: अनुराग ठाकुर बोले- फर्जी खबरें दुनिया की सबसे खतरनाक वायरस, सही सूचनाएं पहुंचाना जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fake news: अनुराग ठाकुर बोले- फर्जी खबरें दुनिया की सबसे खतरनाक वायरस, सही सूचनाएं पहुंचाना जरूरी
Sat, 01 Apr 2023 06:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:20 AM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनसंचार संस्थान में सूचना सेवा ग्रुप ए के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति तक सही सूचनाएं पहुंचे यह जरूरी है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए फैक्ट चेक को महत्वपूर्ण बताया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस फर्जी सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान में सूचना सेवा ग्रुप ए के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति तक सही सूचनाएं पहुंचे यह जरूरी है। इसके लिए बेहतर संचार समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सरकार और लोगों के बीच दूरी को कम करने में सूचनाएं और सटीकता महती भूमिका निभाती हैं। इससे फैसले लेने की प्रक्रिया में लोगों की सहभागिता बढ़ती है और सरकारी नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास जगता है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि फर्जी खबरों के युग मे लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना ही भारतीय सूचना सेवा अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन