{"_id":"57bd502f4f1c1bf64ad4ee14","slug":"fake-news-viral-on-social-media-relate-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही है झूठी खबर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही है झूठी खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:13 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के नाम से फर्जी खबर को वायरल किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह मैसेज गलत और झूठा है कि एबीपी न्यूज के एक अधिकारी को गुडगांव हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। उनके साथ पहले से तैयार समाचार की कॉपी मिली हैं। जिन्हें दो माह बाद चैनल पर दिखाया जाना था। मैसेज के आखिर में यह भी लिखा है कि गुडगांव के अमर उजाला संवाददाता राकेश शर्मा द्वारा दिया गया समाचार है।
अमर उजाला के गुडग़ांव ब्यूरो में इस नाम का कोई संवाददाता नहीं है। गुडग़ांव पुलिस के अनुसार यह खबर पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद है। इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। अमर उजाला की ओर से इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस के साइबर सेल में की जा रही है।