फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ‘Fake news’: BJP has no plans to use Col Qureshi or Wg Cdr Vyomika as campaign faces, clarifies Amit Malviya

Fact Check: भाजपा बोली- कर्नल कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका को चुनाव प्रचार का चेहरा बनाने की खबरें फर्जी

Sun, 01 Jun 2025 12:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 01 Jun 2025 12:43 PM IST
विज्ञापन
‘Fake news’: BJP has no plans to use Col Qureshi or Wg Cdr Vyomika as campaign faces, clarifies Amit Malviya
भाजपा ने फर्जी खबरों की सच्चाई बताई - फोटो : Amar Ujala

भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने रविवार को उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि पार्टी की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुनाव प्रचार का चेहरा बनाने की कोई योजना है। एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की ओर से प्रकाशित रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए अमित मालवीय ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया।

विज्ञापन


भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक ने ट्वीट किया कि यह फर्जी खबर है। भाजपा की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह को अभियान का चेहरा बनाने की कोई योजना नहीं है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी द्वारा की गई टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को समुदाय के भीतर एक सशक्त मुस्लिम महिला के उदाहरण के रूप में उजागर करने के बारे में बस एक सीमित बात कही थी।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में क्या दावा किया गया?
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भाजपा के चुनाव अभियान का चेहरा होंगे। इसमें कहा गया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रेस ब्रीफिंग का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह 19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से शुरू किए जाने वाले महत्वाकांक्षी महिला केंद्रित अभियान का चेहरा होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित मालवीय का जवाब
अमित मालवीय ने इसे एक फर्जी खबर बताया। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी की टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश किया गया। इसका उद्देश्य केवल कर्नल सोफिया कुरैशी को एक सशक्त मुस्लिम महिला के उदाहरण के रूप में उजागर करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed