फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   failure of China's Long March 5 rocket, India a chance to move ahead in the space rankings

चीन के रॉकेट फेल्योर में भारत को नजर आया अपने लिए मौका

Tue, 04 Jul 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 04 Jul 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
 failure of China's Long March 5 rocket, India a chance to move ahead in the space rankings

चीन के लांग मार्च 5 रॉकेट की विफलता चीन के सफल अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ा झटका है। इसके नाकाम होने से चन्द्रमा के नमूने को वापस लाने और प्रतिद्वंद्वी भारत को अंतरिक्ष रैंकिंग में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। बता दें कि भारत पहले ही मंगलयान को सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर भेज चुका है और हाल ही में एक साथ 104 उपग्रह भेजकर भी खुद को स्पेस प्रोग्राम का लीडर साबित किया।

विज्ञापन


एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस घटना से साबित होता है कि चीन का सफलतम अंतरिक्ष कार्यक्रम भी टेक्नोलॉजी के इस युग में मुश्किलों और खतरों से पूरी तरह खाली नहीं है। यूएस नेवल वॉर कॉलेज से जुड़े चीन के स्पेस प्रोग्राम की विशेषज्ञ जोआन जॉनसन फ्रीज का कहना है कि चीन ने इस तरह की नाकामी को टालने के लिए अपना स्पेस प्रोग्राम बेहद सावधानीपूर्वक चलाया है, लेकिन उसे पता था कि एक न एक दिन ऐसा होना ही है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 2 जुलाई को चीन के दूसरे भारी रॉकेट वाहक ‘लांग मार्च-5 वाई2’ का प्रक्षेपण विफल हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा रॉकेट में अनियमितता का पता चलने के कारण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिंहुआ के अनुसार, दक्षिणी प्रांत के हैनन में वेंचांग स्पेस लांच सेंटर से स्थानीय समयानुसार शाम के 7:23 बजे प्रक्षेपित किए जाने के बाद रॉकेट के विमान में अनियमितता का पता चला। 7.5 टन भार का शिजियान-18 चीन का नवीनतम तकनीकी प्रयोग है। यह चीन द्वारा अंतरिक्ष में अब तक लांच किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed