Maharashtra Cabinet: शपथ ग्रहण के बाद महायुति की पहली कैबिनेट बैठक; फडणवीस बोले- इस बार टेस्ट मैच जैसी पारी
Maharashtra New Govt First Cabinet Meeting: महाराष्ट्र में आज नई सरकार के मुखिया के तौर पर शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने राज्य कैबिनेट की बैठक की। जिसमें उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे। इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं।
विस्तार
कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा- देवेंद्र फडणवीस
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा, राज्य के कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जबकि 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा मंत्रिमंडल तय हो चुका है। शीतकालीन सत्र से पहले सभी मंत्रियों की शपथ कराकर पोर्टफोलिया बांट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार आपको देखने मिलेगी, अगर समस्याएं आएंगी तो हम लोग मिलकर रास्ता निकालकर महाराष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "कौन सा मंत्रालय किसके पास रहेगा, यह अंतिम चरण में है और उसका निर्णय हम तीनों मिलकर करेंगे...हम पुराने मंत्रियों के काम का भी मूल्यांकन करेंगे और उसके आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा…" pic.twitter.com/l27tkg5WKT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे- फडणवीस
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है, केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं। हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैं नहीं मानता कि (सरकार बनाने में) कोई देरी हुई है...हमें समझना होगा कि जब गठबंधन सरकार होती है तो कई फैसले लेने पड़ते हैं। गठबंधन की सरकार में बहुत बड़े पैमाने पर परामर्श करने पड़ते हैं और वो परामर्श हमने किया… pic.twitter.com/glBiLQau1k
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2024
बोन मैरो ट्रांसप्लांट के मरीज की अर्थिक मदद
वहीं अपने पहले फैसले में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे मरीज के लिए सहायता को मंजूरी दी है। बता दें कि, पदभार संभालने के बाद अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे एक मरीज के लिए पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जानकारी के मुताबिक, पुणे में रहने वाले चंद्रकांत कुर्हाड़े की पत्नी ने अपने पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी थी। मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने से पहले फाइल पर अपने हस्ताक्षर किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.