फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fadnavis moves into official CM residence 5 months after taking oath for 3rd time

Maharashtra: फडणवीस ने फिर किया आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' में प्रवेश, 2019 में खाली किया था बंगला

Wed, 30 Apr 2025 04:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 30 Apr 2025 04:56 PM IST
सार

Maharashtra: फडणवीस ने फिर किया आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' में प्रवेश, 2019 में खाली किया था बंगला

विज्ञापन
Fadnavis moves into official CM residence 5 months after taking oath for 3rd time
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में किया प्रवेश - फोटो : एक्स/अमृता फडणवीस

विस्तार

महाराष्ट्र् के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के करीब पांच महीने बाद देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को दक्षिण मुंबई स्थिति अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में प्रवेश किया। फडणवीस करीब पांच साल छह महीने बाद उसी जगह रहेंगे, जहां वे 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान रहते थे। मुख्यमंत्री के रूप में सिर्फ 80 घंटे के दूसरे कार्यकाल के बाद नवंबर 2019 में उन्होंने बंगला खाली कर दिया था। 

विज्ञापन


जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सत्ता में आई तो फडणवीस विपक्ष के नेता बने। तब वे 'सागर' बंगले में रहने के लिए चले गए थे और उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान वहीं रहे। हालांकि, फडणवीस ने 5 दिसंबर 2024 को एक बार फिर मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लेकिन फिर भी वे 'सागर' बंगले में ही रहे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़े: जजों के खिलाफ शिकायतों की जांच का लोकपाल को कितना अधिकार? जुलाई में सुनवाई करेगा शीर्ष कोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने बुधवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक छोटी सी पूजा की गई। पूजा के बाद 'वर्षा' में गृह प्रवेश हुआ। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने फरवरी में दावा किया था कि उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कामाख्या मंदिर (गुवाहाटी) दौरे के दौरान भैंसों की बलि दी गई और उनके सींग 'वर्षा' पर परिसर में गाड़ दिए गए, ताकि मुख्यमंत्री पद एकनाथ शिंदे के अलावा किसी को न मिले। 

उस समय फडणवीस ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था, मैं वर्षा बंगले में तभी जाऊंगा जब एकनाथ शिंदे उसे खाली कर देंगे। कुछ मरम्मत का काम भी चल रहा है। इसके अलावा, मेरी बेटी कक्षा 10 में है, उसने परीक्षा के बाद ही शिफ्ट होने की गुजeरिश की थी। यही कारण है कि अब तक हम नहीं गए थे। फडणवीस की बेटी दिविजा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 92.60 फीसदी अंक प्राप्त किए, जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed