Maharashtra: 'FIR में संकेत बावनकुले का नाम क्यों नहीं', BJP प्रदेशाध्यक्ष के बेटे के कार हादसे पर बरसे राउत
Maharashtra: शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने भाजपा प्रदेश चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की कार हादसे को लेकर निशाना साधा और कहा वो गृह विभाग को संभालने के लायक नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हादसे के सभी सबूत मिटा दिए गए हैं- संजय राउत
पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने दावा किया कि मामले में सबूत मिटा दिए गए हैं और जब तक भाजपा नेता फडणवीस गृह मंत्री बने रहेंगे, तब तक राज्य में किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होगी।
बावनकुले के बेटे की कार ने कई वाहनों में मारी टक्कर
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले की ऑडी कार ने सोमवार तड़के नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस ने चालक और एक अन्य व्यक्ति को मामले में गिरफ्तार किया है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लग्जरी कार में सवार लोग धरमपेठ इलाके में एक बीयर बार से लौट रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने के मामले का पता लगाने के लिए रक्त परीक्षण भी होगा। पुलिस अधिकारी ने कहा, कि मामले में तेजी से गाड़ी चलाने और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया गया है। संकेत बावनकुले और मनकापुर पुल पर घटनास्थल से भागने वाले अन्य दो लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra | Visuals of the Audi car that hit two other cars and a two-wheeler in Nagpur last night. Both cars and the two-wheeler were damaged and the passengers in the car sustained minor injuries. The car is registered in the name of Sanket Bawankule, son of… pic.twitter.com/B6PwMGeTYW
— ANI (@ANI) September 10, 2024
FIR में बावनकुले के बेटे का नाम क्यों नहीं?- संजय
वहीं संजय राउत ने मामले की जांच को लेकर मंगलवार को राज्य के डिप्टी सीएम देंवेद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया, हमारी जानकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे ने कथित तौर पर शराब पीकर नागपुर में दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि प्राथमिकी में उसका नाम दर्ज नहीं था और दुर्घटना के बाद कार की नंबर प्लेट हटा दी गई थी।
'गृह मंत्री और DGP के रहते निष्पक्ष जांच मुश्किल'
उन्होंने कहा कि अगर नागपुर से ही आने वाले देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग का प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने में विफल रहते हैं, तो वे इस तरह के पद के लिए योग्य नहीं हैं। राउत ने दावा किया, कार बावनकुले के नाम पर पंजीकृत है, फिर भी सभी सबूत हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा, जब तक देवेंद्र फडणवीस गृह मंत्री हैं और रश्मि शुक्ला पुलिस महानिदेशक हैं, तब तक राज्य में किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।
वहीं इस हादसे के बाद चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वीकार किया कि ऑडी कार उनके बेटे संकेत के नाम पर पंजीकृत थी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जो लोग दोषी पाए जाएं, उन पर आरोप लगाए जाने चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। मैंने किसी पुलिस अधिकारी से बात नहीं की है। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.