{"_id":"5a285c954f1c1b6a118b6583","slug":"fadnavis-has-accepted-yashwant-singh-demand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मानी मांगे, यशवंत सिन्हा ने खत्म किया धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मानी मांगे, यशवंत सिन्हा ने खत्म किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो / मुंबई
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की मांगों को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ आंदोलन करने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बुधवार को धरना समाप्त कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे फोन पर बात की और उनकी सभी मांगें मान ली। इसके बाद यशवंत सिन्हा ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी।
किसानों की मांग माने जाने पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि वह इस आंदोलन को विजय-पराजय के रूप में नहीं देखते। यह दुखी किसानों की विजय है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का लाभ प्रदेश के सभी किसानों को मिलेगा। सिन्हा ने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने फोन पर बात की और सभी मांगें मान ली।
पढ़ें- यशवंत सिन्हा ने फिर PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

Maharashtra CM Devendra Fadnavis will soon earn more than President
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा कि मात्र तीन दिन के आंदोलन में किसानों ने पांच हजार करोड़ का फायदा ले लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किसानों से बचन लिया कि इस क्षेत्र के किसान आत्महत्या नहीं करेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि वे कमजोर न बने। उनकी जो समस्याएं है उसके लिए किसान जागरण मंच से संपर्क करें।
अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्तमंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने विदर्भ के किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अकोला में आंदोलन शुरू किया था। सोमवार को अकोला पुलिस ने सिंह समेत करीब ढाई सौ किसानों को हिरासत में ले लिया था।
हालांकि हिरासत में लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन यशवंत सिन्हा ने अकोला पुलिस परेड ग्राउंड में धरना शुरू कर दिया था। उनकी मांग थी कि विदर्भ में कपास और सोयाबीन की फसल खराब होने पर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा मिले।