फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fact check Old video of a man running away shared as that of the man who attacked Charlie Kirk

Fact Check: युवक के भागने के पुराने वीडियो को चार्ली किर्क पर हमला करने वाले शूटर का बताकर शेयर

Sat, 13 Sep 2025 06:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 13 Sep 2025 06:22 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक युवक भागते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि चार्ली किर्क पर गोली चलाने वाला शूटर है। 

विज्ञापन
fact check Old video of a man running away shared as that of the man who attacked Charlie Kirk
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और रूढ़िवादी एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की बुधवार को यूटा के एक कॉलेज कार्यक्रम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें गोली मारने वाला आरोपी भागते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह किर्क को मारने वाला शूटर है, जो हमले के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो चार्ली किर्क पर हमला करने वाले शूटर का नहीं है। जांच में पता चला कि यह वीडियो पुराना है। इसका चार्ली किर्क के हमले से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 

भागते हुए एक आदमी का वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वह  चार्ली किर्क को मारने वाला शूटर है। 

रोहित गुर्जर (@RohitKu57792064) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “नए वीडियो में चार्ली किर्क के शूटर को गोलीबारी के बाद भागते हुए दिखाया गया है” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो न्यूयॉर्क पोस्ट पर देखने को मिला। इस रिपोर्ट को 14 अगस्त 2025 को पोस्ट करके लिखा गया था “रेनो पुलिस विभाग ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बॉडी-कैम फुटेज में, अधिकारियों को अपनी बंदूकें निकालते और 26 वर्षीय डकोटा हॉवर को गोली मारते हुए दिखाया गया है, जब उसने 28 जुलाई को ग्रैंड सिएरा रिज़ॉर्ट की पार्किंग में पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी थी।” जिस व्यक्ति का वीडियो शेयर किया गया था उसने जून में नेवादा के एक कैसीनो के बाहर तीन लोगों की हत्या कर दी थी और तीन अन्य को घायल कर दिया था।

 

आगे सर्च करने पर हमें द नेशनल न्यूज डेस्क पर यह रिपोर्ट देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 29 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि “स्पार्क्स पुलिस विभाग ने पुष्टि की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उसी व्यक्ति का है जिस पर सोमवार सुबह रेनो के ग्रैंड सिएरा रिज़ॉर्ट में छह लोगों को गोली मारने का संदेह है। जिमी गार्सिया द्वारा रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया यह छोटा वीडियो, गहरे रंग के कपड़े और शॉर्ट्स पहने एक व्यक्ति को वैलेट क्षेत्र के पास ग्रैंड सिएरा रिज़ॉर्ट के सामने से भागते हुए, सामने की पार्किंग की ओर जाता हुआ दिखता है।”

 

जांच के दौरान यह वीडियो जुलाई के होने की जानकारी मिली। चार्ली किर्क की हत्या की खबर 10 सितंबर को आई थी। इससे यह साफ होता है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो में दिख रहा युवक किर्क को गोली मारने वाला शूटर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed