फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fact Check Matrimonial ad seeking fully vaccinated groom is fake

पड़ताल: लड़की ने मैट्रिमोनियल साइट पर मांगा वैक्सीन लगवा चुका दूल्हा, जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

Fri, 11 Jun 2021 07:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Jun 2021 07:42 AM IST
सार

  • एक मैट्रिमोनियल एड की कटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें लड़की ने टीका लगवा चुके लड़के की मांग की है
  • कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत हजारों लोगों ने इस मैसेज को शेयर किया है 

विज्ञापन
Fact Check Matrimonial ad seeking fully vaccinated groom is fake
वायरल न्यूज पेपर की कटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया और खासतौर से भारत बुरी तरह से जूझ रहा है। इसका कोई इलाज नहीं है, संक्रमण से बचने के लिए लगातार टीका लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। विदेश यात्रा और कई कामों के लिए टीका लिया होना जरूरी भो हो गया है।

विज्ञापन


इस बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक मैट्रिमोनियल एड की कटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। जिसमें लड़की ने कहा है कि उसे ऐसा लड़का चाहिए, जिसे कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी हों। ये मैसेज कई सासंद शशि थरूर ने भी शेयर किया है लेकिन इस मैसेज की सच्चाई क्या है, ये जान लीजिए।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शशि थरूर समेत हजारों लोगों ने इस मैसेज को शेयर किया है। 4 जून, 2021 के इस विज्ञापन में लड़की की ओर से अपनी हाइट, रंग और शिक्षा को लेकर जानकारी देने के बाद लिखा गया है कि उसे कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी है। उसे वही लड़का शादी के लिए प्रपोजल भेजे जिसने कोविशील्ड की दोनों खुराक ले ली हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विज्ञापन को शेयर करते हुए शशि थरूर ने कहा कि 'वैक्सीन ले चुकी दुल्हन ने टीका लगवा चुके दूल्हे की मांग की है। इसमें कोई शक नहीं कि पसंदीदा शादी का तोहफा एक बूस्टर शॉट होगा। क्या यह हमारा न्यू नॉर्मल होगा?' इस पर लाखों लोगों ने लाइक और कमेंट किए हैं। इसको हजारों लोगों ने शेयर भी किया है।
 

क्या है इस विज्ञापन की सच्चाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये विज्ञापन फर्जी है। किसी लड़की ने ऐसा कोई विज्ञापन दिया ही नहीं है। इसे एडिटिंग टूल के इस्तेमाल से तैयार कर शेयर कर दिया गया और ये वायरल हो गया। यहां तक कि कई सोशल यूजर्स ने शशि थरूर के ट्वीट पर ही न्यूजपेपर की ऐसी कई कटिंग शेयर की हैं, जिनमें इसी तरह की बातें लिखी गई हैं। यूजर्स ने बताया कि इसे एक मोबाइल ऐप से बनाया जा सकता है। ऐसे में साफ है कि इसमें सच्चाई नहीं है।


शशि थरूर के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने बताया कि यह कटिंग फेक है और इसे एक मोबाइल ऐप के जरिये बनाया गया है। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कुछ न्यूजपेपर कटिंग शेयर किए, जो वायरल हो रहे कटिंग जैसे ही थे।

वायरल न्यूजपेपर कटिंग फेक है
इस वायरल मैसेज की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर 'fake newspaper generator' सर्च किया, तो हमें fodey.com नामक एक वेबसाइट मिला जिसमें वायरल कटिंग जैसा ही क्लिप मिला। इस एप पर हमने वायरल कटिंग के कंटेंट लिखकर न्यूज पेपर जनरेट करके देखा तो हमें हू-ब-हू वैसा ही कटिंग मिला। इससे स्पष्ट होता है कि वायरल न्यूजपेपर कटिंग फेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed