फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fact Check 2021 Earthquake in Southern Iran Being Shared as a Nuclear Test

Fact Check: दक्षिण ईरान में 2021 में आए भूकंप को परमाणु परीक्षण बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sat, 21 Mar 2026 05:41 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Sat, 21 Mar 2026 05:41 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में सड़क पर खड़ी गाड़ियां हिलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान में परमाणु परीक्षण हुआ है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Fact Check 2021 Earthquake in Southern Iran Being Shared as a Nuclear Test
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में सड़क पर खड़ी हुई गाड़ियां बुरी तरह हिलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान का है। जहां हालिया परमाणु परीक्षण हुआ है। इस परमाणु परीक्षण का प्रभाव इतना था कि इससे वहां खड़ी हुई गाड़ियां हिल रही हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो 2021 में वहां आए भूकंप का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अपना परमाणु परीक्षण किया है, इसके कारण गाड़ियां हिल रही हैं।

KOREA TV (@tv_koreaX) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “अभी-अभी: ईरान में भूकंप आया है; सड़क के किनारे खड़े ट्रक हिल रहे हैं और पहाड़ों से धूल उड़ रही है। यह प्राकृतिक नहीं है; भूकंप के दौरान, खासकर पहाड़ों से, इस तरह धूल नहीं उड़ती। नोट: इस हफ़्ते 4 भूकंप आए हैं क्या यह प्राकृतिक है या #NUKE (परमाणु) परीक्षण?” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो TRT World Now नाम के एक यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। इस वीडियो को 2021 में शेयर करके लिखा गया था “दक्षिणी ईरान में ज़ोरदार भूकंप, कम से कम एक की मौत” 

 

आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें 2021 में आए ईरान के भूकंप की मीडिया रिपोर्ट मिली। यहां हमें अलजजीरा पर एक मीडिया रिपोर्ट मिली। 14 नवंबर 2021 की इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “दक्षिणी ईरान में एक के बाद एक दो ज़ोरदार भूकंप आए हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और घबराए हुए लोग सड़कों पर भागने लगे। ईरानी भूकंप विज्ञान केंद्र के प्रमुख इस्माइल बैरामनेजाद ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि रविवार दोपहर को बंदर अब्बास बंदरगाह शहर के पास, केशम द्वीप के नज़दीक के इलाके में 6.4 और 6.3 तीव्रता के दो झटके एक मिनट के अंतराल पर आए।” 


 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि 2021 के दक्षिण ईरान में आए भूकंप को हालिया बताकर झूठा दावा किया जा रहा है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed