फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook launches Digital Literacy Library in six Indian languages

फेसबुक ने छह भारतीय भाषा में लॉन्च की ‘डिजिटल साक्षरता लाइब्रेरी’

Tue, 30 Oct 2018 03:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 03:30 AM IST
विज्ञापन
Facebook launches Digital Literacy Library in six Indian languages

फेसबुक ने तीन लाख भारतीयों को डिजिटल सुरक्षा की ट्रेनिंग देने के लिए छह भारतीय भाषाओं में डिजिटल साक्षरता लाइब्रेरी लॉन्च की है। यह डिजिटल लाइब्रेरी हिंदी, बांग्ला तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। फेसबुक के दक्षिण एशिया सुरक्षा सम्मेलन में इसकी बकायदा घोषणा की गई। इस सम्मेलन में पांच देशों के 70 संगठनों ने भाग लिया। इसमें भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन


इस दौरान विशेषज्ञों ने सुरक्षा और प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों पर चर्चा की, जिससे लोगों को ऑनलाइन सुरक्षित रखा जा सके। फेसबुक ने इसके अलावा आईआईटी दिल्ली के साइबर पीस फाउंडेशन और डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के भागीदारी में आईआईटी (आईआईटी) दिल्ली में बाल सुरक्षा हैकाथन भी आयोजन किया। 
विज्ञापन


फेसबुक वैश्विक प्रमुख (सुरक्षा) एंटीगोन डेविस ने कहा, ‘स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर हम जो डिजिटल साक्षरता लाइब्रेरी, बाल सुरक्षा हैकाथन और कई ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाते हैं, वह ऑनलाइन दुरुपयोग का मुकाबला करने की हमारी गंभीरता को दर्शाता है। हम साल 2018 के अंत तक तीन लाख लोगों को प्रशिक्षित करने की उम्मीद कर रहे हैं और आने वाले समय में अपने प्रयास को आगे बढ़ाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed