{"_id":"60e1f2a267f9300e51791d9a","slug":"facebook-joke-between-relatives-took-lives-of-three-including-an-infant-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुखद: फेसबुक पर मजाक करना पड़ गया भारी, नवजात समेत तीन लोगों की हो गई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुखद: फेसबुक पर मजाक करना पड़ गया भारी, नवजात समेत तीन लोगों की हो गई मौत
Sun, 04 Jul 2021 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:10 PM IST
सार
केरल में फेसबुक पर रिश्तेदारों के बीच एक खौफनाक मजाक ने तीन लोगों की जान ले ली। मरने वालों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है। एक लावारिस छोड़े गए बच्चे के संबंध में केरल पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कोल्लम जिले में इस साल जनवरी में जन्म के महज कुछ घंटे बाद एक नवजात बच्चा सूखे पत्तों की ढेर में मिला था। नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कोल्लम के कल्लूवथुक्कल गांव की निवासी रेशमा नवजात की माता है। इस महिला को जून में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
रेशमा ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर आनंदू नामक व्यक्ति से उसकी दोस्ती हुई और उसके साथ रहने के लिए उसने बच्चे को मरने के लिए छोड़ दिया था। वह उससे कभी मिली भी नहीं थी। पुलिस के अनुसार महिला की शादी विष्णु नामक व्यक्ति से हुई थी। महिला ने उसे या परिवार के किसी सदस्य को कभी नहीं बताया था कि वह मां बनने वाली है।
विज्ञापन
महिला के फेसबुक मित्र की जांच के दौरान पुलिस ने महिला की ननद आर्या और भांजी ग्रीष्मा को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें इसलिए तलब किया क्योंकि रेशमा अपने कई फेसबुक अकाउंट में से एक आर्या के नाम पर लिए सिम से चलाती थी। घटना में रोचक मोड़ तब आया जब आर्या और ग्रीष्मा ने कथित रूप से नदी में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने ग्रीष्मा के एक पुरुष मित्र से पूछताछ की जिसने खुलासा किया कि आर्या और ग्रीष्मा ने आनंदू नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था और वे रेशमा से मजाक करती थीं। पुलिस को पता चला कि कथित रूप से आत्महत्या से पहले आर्या ने अपनी सास को इस मजाक के बारे में बताया था।
आर्या के पति ने बाद में कहा कि वह पुलिस का शुक्रगुजार है जिसने यह पता लगाया कि उसकी पत्नी ने आखिर जान क्यों दी। उसने बताया कि उसे इस मजाक के बारे में कोई भनक नहीं थी। रेशमा की गिरफ्तारी की खबर सुनकर विदेश से लौटे उसके पति ने बताया कि अगर उसे किसी ने भी इस बारे में बताया होता तो शायद वह ऐसा होने से रोक सकता।
पुलिस ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद रेशमा एक पृथक-वास केंद्र में न्यायिक हिरासत में है।