फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook joins AFP to stop Fake News in India

भारत में फेक न्यूज रोकने को फेसबुक ने न्यूज एजेंसी एएफपी से मिलाया हाथ

Tue, 06 Nov 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
Facebook joins AFP to stop Fake News in India

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने भारत में फेक न्यूज को रोकने के अपने प्रयास को विस्तार देते हुए न्यूज एजेंसी एएफपी से हाथ मिलाया है। फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें रोकने के लिए तीसरे पक्ष के तथ्य जांच कार्यक्रम के तहत एएफपी को साथ जोड़ा है। अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने यह कदम भारत में अगले साल होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर उठाया है।

विज्ञापन


इससे पहले फेसबुक ने फेक न्यूज रोकने के लिए इस साल अप्रैल में ‘बूम’ के साथ साझेदारी की थी। हाल के वर्षों में फेसबुक पर फर्जी फोटो और वीडियो पोस्ट करने के मामले तेजी बढ़े हैं। इसका चुनावों पर खासा असर पड़ता है। इतना ही नहीं, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने में फेक न्यूज, फोटो और वीडियो आग में घी का काम करते हैं। फेसबुक न्यूज पार्टनरशिप लीड (इंडिया) के मनीष खंडूरी ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य इस तरह की फर्जी सूचनाओं और खबरों पर रोक लगाना है। 
विज्ञापन


इस दिशा में कंपनी ने कई ठोस कदम उठाए हैं और अपने यूजर्स को सावधान करने काम किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि फर्जी न्यूज रोकने की दिशा में हम लगातार प्रयास करते रहेंगे। फेसबुक ने भारत की तरह ही अमेरिका, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड्स, जर्मनी, मैक्सिको, इ़ंडोनेशिया और फिलीपींस में भी फर्जी खबरों पर विराम लगाने के लिए अभियान चला रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed