फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook India chief defends how to deal with hate speech, says - we work neutral and without bias

फेसबुक इंडिया के प्रमुख ने हेट स्पीच से निपटने के तरीके का किया बचाव, कहा- हम तटस्थ और बिना पक्षपात के करते हैं काम

Mon, 21 Sep 2020 06:57 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Sep 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Facebook India chief defends how to deal with hate speech, says - we work neutral and without bias
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भाजपा नेताओं के कथित घृणा फैलाने वाले भाषणों से निपटने के तरीके पर फेसबुक इंडिया ने कहा कि उनका प्लेटफार्म तटस्थ है और बिना किसी पक्षपात के काम करता है। कंपनी ने विभिन्न टीमों से मिले इनपुट के आधार पर कदम उठाए हैं। कंपनी ने उसके फैसलों को व्यक्तियों के राजनीतिक झुकाव से प्रभावित होने के आरोपों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजीत मोहन ने कहा, 'हमारे प्लेटफार्म को इस तरीके से तैयार किया गया है कि कोई भी व्यक्ति इसे प्रभावित न कर सके या अकेले दम पर कोई फैसला नहीं ले सके। हेट स्पीच को लेकर टीम की कंटेंट पॉलिसी स्पष्ट है और सभी प्रवर्तन निर्णयों के केंद्र में है। भारत में सरकारी संबंधों को संभालने वाली सार्वजनिक नीति टीम अलग और स्वतंत्र है। 
विज्ञापन


उन्होेंने कहा, यह स्वतंत्रता के लिए डिजाइन किया गया है। कंटेंट प्रबंधन टीम का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के तटस्थ होकर काम करना है। लोगों के दृष्टिकोण या झुकाव हो सकते हैं। हमारा सिस्टम यह सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है कि कोई भी व्यक्ति नतीजों को प्रभावित नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने रिपोर्ट पर मचा था बवाल
पिछले महीने वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के बाद मचे राजनीतिक तूफान पर मोहन का यह बयान आया है। दरअसल इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में फेसबुक इंडिया ने अपने व्यावसायिक हितों के चलते भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयानों की अनदेखी की। फेसबुक ने भाजपा विधायक टी राजा सिंह और तीन अन्य हिंदू राष्ट्रवादियों की मुस्लिम विरोधी पोस्ट को तब जाकर हटाया, जब अखबारों में इन पर सवाल उठाये गये। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि फेसबुक की सार्वजनिक नीति की प्रमुख अंखी दास ने इन पोस्ट को मानकों के खिलाफ मिलने के बावजूद हटाने का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed