फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook dispute turned led to violence between two group of boys

लड़की को लेकर फेसबुक पर हुआ विवाद तो सच में चले चाकू

Tue, 16 Aug 2016 01:34 PM IST
Updated Tue, 16 Aug 2016 01:34 PM IST
विज्ञापन
Facebook dispute turned led to violence between two group of boys
फेसबुक से शुरू हुई हिंसा
बेंगलुरु के भसवेश्वरनगर में फेसबुक पर हुई कॉमेंटबाजी खूनी खेल तक पहुंच गई। एक लड़की को लेकर लड़कों के दो समूहों ने पहले एक-दूसरे की वॉल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बेंगलुरु मिरर की खबर के मुताबिक, फेसबुक की यह कहासुनी धमकियों में बदली और वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई लड़ाई मैदान तक आ पहुची जहां लड़कों के बीच जमकर लात-घूंसे और चाकू चले। 
विज्ञापन


दरअसल, अजित कुमार नाम के एक कोरियाग्राफर के एक लड़की के साथ घूमने फिरने पर कुछ लड़कों ने आपत्ति जताई। एक डांस स्टूडियो में काम करने वाला 20 साल का अजित अपनी क्लासमेट के साथ घूमता-फिरता था। उनके रिलेशनशिप जब एक दूसरे ग्रुप को रास नहीं आई तो उन्होंने अजित की फेसबुक वॉल पर चेतावनी लिखी और आगे से लड़की से न मिलने के लिए कहा।  चेतावनी देने वाले लड़के लड़की के मोहल्ले में रहते हैं। लड़के के इस ग्रुप के लीडर शिव प्रसाद है। इस चेतावनी पर डांसर अजित ने लड़कों पर पलटवार किया और धमकी दे डाली कि अगर उनमें हिम्मत है तो मुझे बताए कि कहां मिलना है। अजित ने अपना मोबाइल नंबर पर पोस्ट किया। दोनों समूह इसके बाद तय स्थान पर जमा हुए। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 'डांसर ने मैसेज को गंभीरता से लिया और प्रसाद को मिलकर बात करने का चैलेंज दिया। अजित अपने चार दोस्तों के साथ पहुंचा तो प्रसाद ने लड़के लेकर पहुंच गया। दोनों समूहों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही पक्षों के घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed