फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Facebook CEO Mark Zuckerberg plan ahead of 2019 lok sabha elections

भारत में चुनावों के दौरान डाटा सुरक्षा की कवायद में जुटी फेसबुक, जुकरबर्ग ने तैनात की 'सेना'

Thu, 05 Apr 2018 06:43 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Facebook CEO Mark Zuckerberg plan ahead of 2019 lok sabha elections

फेसबुक भारत में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपने यूजर्स का डाटा सुरक्षित रखने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ ही अपने हजारों कर्मचारियों को लगा दिया है। 

विज्ञापन


कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि उनका पूरा ध्यान भारत सहित अमेरिका और पाकिस्तान में होने वाले चुनावों के दौरान अपने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा पर है।
विज्ञापन

 
जुकरबर्ग ने कहा कि साल 2018 चुनावों के लिहाज से बड़ा साल है। इसको ध्यान में रखते हुए फेसबुक अपने सुरक्षा मानकों को मजबूत कर रही है ताकि गलत सूचना फैलाकर किसी की छवि खराब न की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान फेसबुक अपने यूजर्स का डाटा ब्रिटेन की रिसर्च फर्म कैंब्रिज एनालिटिका से साझा करने को लेकर आलोचना झेल रही है। 

जुकरबर्ग ने बताया कि इस समय कंपनी के 15,000 कर्मचारी यूजर्स का डाटा सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं। इस साल अमेरिका में मध्यावधि चुनाव होने हैं। इसके अलावा भारत, ब्राजील, मेक्सिको, पाकिस्तान और हंगरी में भी चुनाव होने हैं। 


भारत में इस साल कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव, जबकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी का पूरा ध्यान दुनिया भर में होने वाले चुनावों की शुचिता बनाए रखने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed