फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   facebook Accept Accounts of 50 million users affected due to security breach

पांच करोड़ यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा में हुई सेंधमारी, फेसबुक ने हटाया ‘व्यू एज’ फीचर

Sat, 29 Sep 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
facebook Accept Accounts of 50 million users affected due to security breach

फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की कि हैकरों द्वारा सुरक्षा में खामी पैदा करने के कारण पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए। दुनिया के इस बड़े सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस सप्ताह हमें पता चला कि हैकरों ने ‘एक्सेस टोकंस’ चुरा लिये जिसके कारण ये अकाउंट प्रभावित हुए। 'एक्सेस टोकंस' एक प्रकार की डिजिटल चाबियां हैं जिससे हैकर उन अकाउंट तक पहुंच बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन




फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष गे रोसेन ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हमलावर फेसबुक का कोड भेदने में सफल रहे।’’ फेसबुक के मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि इंजीनियरों ने मंगलवार को इस खामी का पता लगाया गुरुवार रात तक इसे ठीक कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ये खामी दूर कर ली है और कानून प्रवर्तन को सूचित कर दिया है।’’ 
विज्ञापन


जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘हमें पता नहीं है कि क्या किसी अकाउंट का वास्तव में गलत इस्तेमाल हुआ है। यह गंभीर मुद्दा है। फेसबुक ने एहतियातन अस्थायी तौर पर ‘‘व्यू एज’’ फीचर को हटा लिया है। यह फीचर एक प्राइवेसी टूल (निजता उपकरण) है जो यूजर को देखने की अनुमति देता है कि उसका अपना प्रोफाइल किसी अन्य व्यक्ति को कैसा दिखेगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः फेसबुक पर आपकी निजी पोस्ट को भी पूरी दुुनिया देख रही है, ऐसे करें चेक


कैसे हुआ?
दरअसल, फेसबुक में 'व्यू एज' एक फीचर है जिसके जरिए हम देख पाते हैं कि कोई अन्य व्यक्ति हमारी प्रोफाइल को देखेगा तो कैसा दिखेगा। इस फीचर को ऑन करने पर ही पासवर्ड लीक हैकर्स के हाथ में पहुंचा है। फेसबुक के व्यू एज फीचर के इस बग के कारण 50 मिलियन लोगों के अकाउंट में सेंध लगी है।  इसके बाद कंपनी ने सुरक्षा के लिहाज से फेसबुक प्लेटफॉर्म से अपने एक बड़े फीचर को हटा लिया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल जिन यूजर्स ने अपने प्रोफाइल में 'व्यू एज' टूल का इस्तेमाल किया था, उन्हें फिर से फेसबुक लॉग इन करना होगा, और साथ ही उन एप्स को भी जिनके जरिए फेसबुक लॉग इन किया गया। इसके बाद वह फेसबुक के द्वारा उपलब्ध कराया गया एक बयान देख पाएंगे कि क्या हुआ। कंपनी के अनुमान के मुताबिक लगभग 90 मिलियन लोगों को फिर से लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed