फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   F-35 fighter aircraft has been taken to Air India hangar at Thiruvananthapuram International Airport in Kerala

F-35B: एयर इंडिया के हैंगर में ले जाया रॉयल नेवी का F-35 विमान; यूके की 25 इंजिनियरों की टीम पहुंची भारत

Sun, 06 Jul 2025 07:03 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 06 Jul 2025 07:03 PM IST
सार

ब्रिटेन से एक इंजीनियरिंग टीम ब्रिटिश रॉयल नेवी एफ-35बी लाइटनिंग लड़ाकू विमान का आकलन और मरम्मत करने के लिए भारत आई है। ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने हवाई अड्डे पर इंजीनियरिंग टीम के आगमन की पुष्टि की।

विज्ञापन
F-35 fighter aircraft has been taken to Air India hangar at Thiruvananthapuram International Airport in Kerala
British Royal Navy F-35B Lightning fighter jet - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

तकनीकी खामी के कारण पिछले तीन हफ्ते से तिरुअवंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़े ब्रिटिश नौसेना के लड़ाकू विमान एफ-35बी की मरम्मत करने के लिए 25 इंजीनियरों की एक टीम पहुंची है। ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स की इस टीम के पहुंचने के बाद लड़ाकू जेट को एअर इंडिया के हैंगर में ले जाया गया है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स के एयरबस ए400एम एटलस इंजीनियरों को उतारने के बाद वापस चला गया है। इंजीनियरों की टीम यह देखेगी कि क्या विमान को ठीक करके वापस ले जाया जा सकता है या उसके पार्ट अलग-अलग करके ले जाना पड़ेगा।

विज्ञापन

एफ-35बी लड़ाकू विमान की जांच के लिए भारत आई इंजीनियरिंग टीम 
ब्रिटेन से एक इंजीनियरिंग टीम ब्रिटिश रॉयल नेवी एफ-35बी लाइटनिंग लड़ाकू विमान का आकलन और मरम्मत करने के लिए भारत आई है। ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने हवाई अड्डे पर इंजीनियरिंग टीम के आगमन की पुष्टि की। प्रवक्ता ने बयान में बताया कि ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम को एफ-35बी विमान का आकलन और मरम्मत करने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points

 इससे पहले सामने आया था कि रॉयल नेवी के F-35B विमान को केरल से C-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए ब्रिटेन वापस ले जाने पर विचार किया जा रहा है। अब तक फील्ड रिपेयर की सभी कोशिशें असफल रही हैं। F-35B विमान ने करीब एक महीने पहले तिरुवनंतपुरम में बिना किसी पूर्व सूचना के लैंडिंग की थी। 


F-35 में उन्नत स्टील्थ कोटिंग और रडार अवरोधक हैं। यह आधुनिक हवाई युद्ध के लिए एन्क्रिप्टेड सॉफ्टवेयर और सेंसर के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डेटा फ्यूजन का उपयोग करता है। लड़ाकू जेट परमाणु हथियार ले जा सकता है। F-35 तक विदेशी पहुंच इस विमान को उड़ाने वाले देशों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। 

F-35 Stuck In Kerala May Be Dismantled Before Being Airlifted To UK: 5 Points

F-35 अब तक का सबसे महंगा सैन्य प्रोजेक्ट है, जिसकी कीमत 1.7 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है। यह दुनिया का सबसे घातक, किसी भी हालात में जूझते रहने वाला और कनेक्टेड फाइटर जेट भी है। F-35 पायलटों को किसी भी दुश्मन के खिलाफ मुकाबले में बढ़त ही रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed