फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Extortion case: Court cancels non-bailable warrant against former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh

रंगदारी मामला : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट कोर्ट ने किया रद्द

Wed, 01 Dec 2021 03:35 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Dec 2021 03:35 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को परमबीर सिंह और सचिन वाजे के बीच हुई मुलाकात की जांच मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले को सौंप दी है। वाजे अभी न्यायिक हिरासत में है और नियमानुसार उसे किसी से मिलना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
Extortion case: Court cancels non-bailable warrant against former Mumbai Police Commissioner Parambir Singh
परमबीर सिंह, पूर्व पुलिस कमिश्नर, मुंबई - फोटो : ANI

विस्तार

रंगदारी मामले में पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के गैर जमानती वारंट को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को रद्द कर दिया। रियल एस्टेट डेवलपर श्याम सुंदर अग्रवाल की शिकायत पर मरीन ड्राइव थाने में परमबीर के खिलाफ 22 जुलाई को यह केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इस मामले में परमबीर व सात अन्य के नाम एफआईआर में दर्ज हैं जिनमें पांच पुलिस कर्मी हैं। 

विज्ञापन


परमबीर कोर्ट के बाद दोपहर दोपहर 3:10 बजे बेलापुर स्थित कोंकण भवन में सीआईडी दफ्तर पहुंचा। वहां रंगदारी के दो मामलों में उसके बयान दर्ज किये गए।  सीआईडी के मरीन ड्राइव थाने व कोपरी थाने में परमबीर के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच है। 
विज्ञापन


उधर, महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को परमबीर सिंह और सचिन वाजे के बीच हुई मुलाकात की जांच मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले को सौंप दी है। वाजे अभी न्यायिक हिरासत में है और नियमानुसार उसे किसी से मिलना नहीं चाहिए। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल ने मंगलवार को बताया कि इस बात की भी जांच होगी कि परमबीर सरकारी वाहन का इस्तेमाल कैसे कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमबीर-वाजे ने एंटीलिया के बाहर रखवाई विस्फोटक भरी कार: मलिक
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने मंगलवार को दावा किया कि रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो परमबीर सिंह और सचिन वाजे ने खड़ी करवाई थी। यही नहीं इन दोनों एक गुंडे को पाकिस्तानी बताकर उसका फर्जी एनकाउंटर कराने की भी साजिश की थी। दोनों ने एंटीलिया मामले में प्रदेश के गृह विभाग को गुमराह भी किया। 


भ्रष्टाचार मामले में देशमुख जांच आयोग के समक्ष पेश
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख उनके खिलाफ भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे आयोग के समक्ष मंगलवार को पेश हुए। ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। शुक्रवार को विशेष पीएमएलए अदालत के जज एचएस सतभाई ने देशमुख को जस्टिस केयू चांडीवाल के आयोग के समक्ष पेश करने वाले प्रोडक्शन वारंट को मंजूरी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed