फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs minister S Jaishankar Slams China Pakistan Over Border Dispute Terrorism Latest News In Hindi

पड़ोसियों को जयशंकर की दो टूक: चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं, LAC पर एकतरफा बदलाव की कोशिश से बर्दाश्त नहीं

Sat, 31 Dec 2022 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 31 Dec 2022 09:50 PM IST
सार

नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आईं थीं। जून 2020 में गलवां घाटी में भीषण झड़प के बाद से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह पहली बड़ी झड़प थी। दोनों पक्षों के बीच सीमा गतिरोध को सुलझाने के लिए 17 दौर की बातचीत हो चुकी है।

विज्ञापन
External Affairs minister S Jaishankar Slams China Pakistan Over Border Dispute Terrorism Latest News In Hindi
Jaishankar - फोटो : Social Media

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को चीन को साफ शब्दों में सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एकतरफा बदलाव किए जाने की किसी भी कोशिश से भारत सहमत नहीं होगा। उन्हों ने यह भी कहा कि बीजिंग के साथ हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं। ऐसे में मुख्य मुद्दों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


जयशंकर ने भूमध्यसागरीय देश की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को साइप्रस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत को बातचीत की मेज पर लाने के लिए आतंकवाद को उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जयशंकर ने कहा कि भारत के सामने अपनी सीमाओं पर चुनौतियां हैं, जो कोरोना काल में और तेज हो गईं।
विज्ञापन


दरअसल, नौ दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आईं थीं। जून 2020 में गलवां घाटी में भीषण झड़प के बाद से भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच यह पहली बड़ी झड़प थी। दोनों पक्षों के बीच सीमा गतिरोध को सुलझाने के लिए 17 दौर की बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने अपने भाषण में कहा कि कोई भी देश आतंकवाद से भारत जितना पीड़ित नहीं है। हम सभी के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहते हैं, लेकिन अच्छे पड़ोसी संबंधों का मतलब यह नहीं है कि आतंकवाद के मुद्दे को दरकिनार कर दिया जाए। हम बहुत स्पष्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed