फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Jaishankar will visit Iran today, may meet President Hassan Ruhani

आज ईरान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, राष्ट्रपति हसन रुहानी से कर सकते हैं मुलाकात

Sun, 22 Dec 2019 05:29 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 22 Dec 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
External Affairs Minister Jaishankar will visit Iran today, may meet President Hassan Ruhani
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : PTI

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दो दिवसीय यात्रा पर ईरान जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस आशय की जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जयशंकर भारत और ईरान के 19वें संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक की सह अध्यक्षता जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ करेंगे।

विज्ञापन

अपनी इस यात्रा पर जयशंकर ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से भी मुलाकात कर सकते हैं। 

जयशंकर की ईरान यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह पर प्रतिबंध को लेकर भारत को थोड़ी छूट दी है। यह बंदरगाह भारत, ईरान और अफगानिस्तान संयुक्त रूप से मिलकर विकसित कर रहे हैं। बंदरगाह लंबे समय से युद्ध से जूझ रहे अफगानिस्तान के विकास के लिए काफी मददगार साबित होगा। 
विज्ञापन


भारत अफगानिस्तान में मानवीय सहायता में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अमेरिका ईरान स्थित इस बंदरगाह को सामरिक रूप से भी अहम मानता है। इतना ही नहीं, मध्य एशियाई देशों में व्यापार के लिहाज से भी यह सुनहरे अवसर पैदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान भी जाएंगे विदेश मंत्री

ईरान के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर ओमान भी जाएंगे। ओमान की उनकी दो दिवसीय यात्रा 23 से शुरू हो रही है। ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ बिन अलावी बिन अब्दुल्ला ने जयशंकर को निमंत्रण दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओमान की यात्रा के दौरान जयशंकर दूसरे नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा समुद्री परिवहन के क्षेत्र में एक समझौते पर करार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed