फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   External Affairs Minister Dr S Jaishankar will visit Kyrgyzstan, Kazakhstan and Armenia from 10 to 13 October

तीन देशों की यात्रा: किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, जानें पूरा कार्यक्रम

Sat, 09 Oct 2021 12:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 12:18 PM IST
सार

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार से तीन देशों किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री 13 अक्तूबर तक इन तीन देशों के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
External Affairs Minister Dr S Jaishankar will visit Kyrgyzstan, Kazakhstan and Armenia from 10 to 13 October
डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रविवार से तीन देशों किर्गिस्तान, कजाकिस्तान और आर्मेनिया की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री 13 अक्तूबर तक इन तीन देशों के दौरे पर रहेंगे। अपनी इस तीन देशों की इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों पर विचार साझा करेंगे। किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के दौरान वे 11 अक्तूबर तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्ष के साथ भी अहम बैठक करेंगे। 11-12  अक्तूबर के बीच वे कजाकिस्तान में होंगे जहां वे नूर-सुल्तान से बातचीत के साथ-साथ विश्वास निर्माण उपायों के सम्मेलन की छठी मंत्रिस्तरीय बैठक में भी भाग  लेंगे।

विज्ञापन


12-13 अक्तूबर को आर्मेनिया का दौरा 
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 12-13 अक्तूबर को आर्मेनिया का दौरा करेंगे। यह भारत के किसी विदेश मंत्री की स्वतंत्र आर्मेनिया की पहली यात्रा होगी। इस दौरान वह अपने अर्मेनियाई समकक्ष के साथ बैठक करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री एवं आर्मेनिया की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वी मुरलीधरन जाएंगे न्यूयॉर्क
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 11 से 13 अक्टूबर तक न्यूयॉर्क का आधिकारिक दौरा करेंगे। वह 12 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शांति निर्माण और शांति कायम रखने पर उच्च स्तरीय खुली बहस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed