{"_id":"636d86bba082e660c71dc973","slug":"explosive-like-device-found-under-bridge-in-raigad-district-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मिला विस्फोटक जैसा सामान, मुंबई पुलिस ने अलर्ट किया जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मिला विस्फोटक जैसा सामान, मुंबई पुलिस ने अलर्ट किया जारी
Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
सार
मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि उपकरणों को देखकर लग रहा है कि यह विस्फोटक से जुड़ा सामान है, लेकिन अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक पुल के नीचे एक विस्फोटक जैसा सामान मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भोगवती नदी पर एक पुल के नीचे बिजली के सर्किट और एक घड़ी से जुड़ी छह जिलेटिन की छड़ों के दो गुच्छे मिले हैं।
विज्ञापन
इस दौरान मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि उपकरणों को देखकर लग रहा है कि यह विस्फोटक से जुड़ा सामान है, लेकिन अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस, राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और नवी मुंबई से बम निरोधक दस्ता के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इलाके में व्यापक तलाशी ली गई और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन