फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Explosive Like Device Found Under Bridge in Maharashtra Raigad District Mumbai Police Issued Alert

Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में मिला विस्फोटक जैसा सामान, मुंबई पुलिस ने अलर्ट किया जारी

Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 09:43 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि उपकरणों को देखकर लग रहा है कि यह विस्फोटक से जुड़ा सामान है, लेकिन अभी इसका पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
Explosive Like Device Found Under Bridge in Maharashtra Raigad District Mumbai Police Issued Alert
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार शाम मुंबई-गोवा राजमार्ग पर एक पुल के नीचे एक विस्फोटक जैसा सामान मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि भोगवती नदी पर एक पुल के नीचे बिजली के सर्किट और एक घड़ी से जुड़ी छह जिलेटिन की छड़ों के दो गुच्छे मिले हैं।

विज्ञापन


इस दौरान मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि उपकरणों को देखकर लग रहा है कि यह विस्फोटक से जुड़ा सामान है, लेकिन अभी इसका पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस, राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और नवी मुंबई से बम निरोधक दस्ता के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा कि इलाके में व्यापक तलाशी ली गई और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed