{"_id":"65e198a891248603ee04ceb1","slug":"explosion-occurred-at-the-rameshwaram-cafe-in-rajajinagar-bengaluru-injuries-reported-details-awaited-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Blast: बंगलूरू के कैफे में विस्फोट, दस लोग घायल, सीएम बोले- IED ब्लास्ट हो सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Blast: बंगलूरू के कैफे में विस्फोट, दस लोग घायल, सीएम बोले- IED ब्लास्ट हो सकता है
Fri, 01 Mar 2024 05:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 01 Mar 2024 05:49 PM IST
सार
बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट होने से दस लोग घायल हो गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुष्टि की है कि कैफे में आईईडी ब्लास्ट किया गया है। इसके बाद धमाके के पीछे बड़ी साजिश का शक जताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हुआ है, जिसमें दस लोग घायल हुए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहले कहा था कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में गैस सिलिंडर विस्फोट नहीं, आईईडी ब्लास्ट हुआ है। हालांकि अब सीएम कह रहे हैं कि घटना के पीछे आईईडी ब्लास्ट हो सकता है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा, बताया जा रहा है कि यह आईईडी ब्लास्ट है। मामले की जांच जारी है। हमें अभी इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रामेश्वरम कैफे में किसी ने एक बैग रखा था।
विज्ञापन
कैफे में ब्लास्ट की घटना के बाद व्हाइटफील्ड के फायर स्टेशन ने कहा कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाने की कोशिश की। डॉग स्क्वॉड के साथ-साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी विस्फोट स्थल पर पहुंची और मौके से सबूत इकट्ठा किए। वहीं, रेस्तरां के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया, "मैं कैफे के बाहर खड़ा था। रेस्तरां में कई ग्राहक मौजूद थे। अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी और आग लग गई, जिससे होटल के अंदर मौजूद ग्राहक घायल हो गए।
विज्ञापन
इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने और आग लगने से कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी घायलों की सटीक संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।#WATCH | An explosion occurred at The Rameshwaram Cafe in Whitefield, Bengaluru. Injuries reported. Details awaited. pic.twitter.com/9Ay3zBq3vr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 1, 2024
पुलिस के मुताबिक, दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच कुंदनहल्ली में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। हालांकि, घटना की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रहे हैं।