फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Explosion in firecracker manufacturing unit in Tamil Nadu two killed Accident in Telangana's cement factory

Updates: तमिलनाडु की पटाखे बनाने वाली इकाई में धमाका, दो मरे; तेलंगाना की सीमेंट फैक्टरी में हादसा, एक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, विरुद्धनगर/हैदराबाद
पीटीआई, विरुद्धनगर/हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 25 Jul 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Explosion in firecracker manufacturing unit in Tamil Nadu two killed Accident in Telangana's cement factory
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

तमिलनाडु में विरुद्धनगर जिले के थाइलपट्टी में एक पटाखा बनाने वाली इकाई में अचानक धमाका हो गया। इस दौरान दो महिला श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जब दो महिला श्रमिक पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री को उठा रही थीं, तभी विस्फोट हो गया। मृतकों की पहचान मुरुगेश्वरी और बानू के रूप में हुई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन


वहीं, तेलंगाना के सूर्यापेत जिले में मंगलवार को कंक्रीट मिक्सर ले जा रही एक मशीन के एक सीमेंट फैक्टरी पर गिर जाने से एक श्रमिक की मौत हो गई। इस दौरान दो अन्य घायल भी हो गए। घटना उस वक्त हुई जब मेल्लाचेरुवु गांव स्थित फैक्टरी में निर्माण सामग्री को पटिया (स्लैब) बनाने के लिए भू-तल से छठी मंजिल पर ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed