{"_id":"65d0749551096714e30c03f9","slug":"explosion-at-a-fireworks-factory-in-tamil-nadu-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 10 की मौत, PM-स्टालिन ने मुआवजे का एलान किया; नियमों की अनदेखी पर सख्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 10 की मौत, PM-स्टालिन ने मुआवजे का एलान किया; नियमों की अनदेखी पर सख्ती
Sat, 17 Feb 2024 06:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 17 Feb 2024 06:02 PM IST
सार
तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद 10 लोगों की मौत हो गई। पीएम मोदी ने संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का एलान किया।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी में शनिवार दोपहर हुए विस्फोट में चार महिला समेत 10 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हादसा फैक्टरी केमिकल को मिलाने के दौरान हुआ। संभवत: उस कमरे में ज्यादा भीड़ थी। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है।पुलिस के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 12:30 बजे के करीब हुआ। सात लोग मौके पर ही मारे गए और दो की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। वहीं, एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हुई।
राज्य सरकार पीड़ितों की मदद करेगी
शिवकाशी में हादसे के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया और राज्य के राजस्व मंत्री केकेएसआर रामचंद्रन और श्रम मंत्री सीवी गणेशन को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव और राहत गतिविधियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना भीषण था कि पटाखा फैक्टरी के अलावा चार इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के अनुसार, फैक्टरी के मालिक का नाम विजय है और उसके पास फैक्टरी का लाइसेंस है। तमिलनाडु सरकार में राज्य मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने कहा, विरुधुनगर में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट मामले में जिला कलेक्टर ने उचित कार्रवाई की है। पहले भी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुए हैं। नियमों का पालन नहीं करने का दोष सिद्ध होने पर 30 फैक्ट्रियां बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्ट्री के श्रमिकों को कोई उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। दुर्घटना मानवीय भूल के कारण हुई। सरकार ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की
शिवकाशी के हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मुझे विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में दुर्घटना के बारे में पता चला। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन लोगों के प्रियजनों के साथ हैं, जिनका दुखद निधन हो गया है। मैं उन सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं, जो घायल हुए हैं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे, घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

चार अन्य इमारतें हुईं क्षतिग्रस्त; राज्यमंत्री ने नियमों के उल्लंघन पर कही यह बात#WATCH | Explosion occurs in a firecracker manufacturing unit in Tamil Nadu's Virudhunagar; details awaited pic.twitter.com/cALcg6A9Ow
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 17, 2024
स्थानीय लोगों के मुताबिक विस्फोट इतना भीषण था कि पटाखा फैक्टरी के अलावा चार इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के अनुसार, फैक्टरी के मालिक का नाम विजय है और उसके पास फैक्टरी का लाइसेंस है। तमिलनाडु सरकार में राज्य मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने कहा, विरुधुनगर में पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट मामले में जिला कलेक्टर ने उचित कार्रवाई की है। पहले भी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुए हैं। नियमों का पालन नहीं करने का दोष सिद्ध होने पर 30 फैक्ट्रियां बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्ट्री के श्रमिकों को कोई उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। दुर्घटना मानवीय भूल के कारण हुई। सरकार ऐसी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
Sivakasi, Tamil Nadu | State Minister KKSSR Ramachandran says, "A total of ten people died (in the explosion incident that occurred at a firecracker manufacturing unit in Virudhunagar). The District Collector has taken appropriate action. There have been firecracker factory… pic.twitter.com/zrFUnfaBWd
— ANI (@ANI) February 17, 2024