{"_id":"632b3095f7cfc329af670d72","slug":"experts-says-the-west-is-now-clearly-understanding-india-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: भारतीय विशेषज्ञों बोले- आज दुनिया में भारत की आवाज महत्वपूर्ण, पीएम मोदी के विचारों का हो रहा सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: भारतीय विशेषज्ञों बोले- आज दुनिया में भारत की आवाज महत्वपूर्ण, पीएम मोदी के विचारों का हो रहा सम्मान
Wed, 21 Sep 2022 09:11 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Sep 2022 09:11 PM IST
सार
भारतीय विशेषज्ञों ने कहा कि आज दुनिया में भारत की आवाज कितनी महत्वपूर्ण हो गई है, पश्चिम अब भारत की भूमिका को स्पष्ट रूप से समझ रहा है।
विज्ञापन
Harsh V Pant, distinguished fellow, ORF
- फोटो : ANI
विस्तार
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात काफी चर्चा में रही। साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका और फ्रांस पर की गई पीएम की टिप्पणियों को लेकर भारतीय विशेषज्ञों ने कहा कि आज दुनिया में भारत की आवाज कितनी महत्वपूर्ण हो गई है, पश्चिम अब भारत की भूमिका को स्पष्ट रूप से समझ रहा है। इससे पता चलता है कि भू-राजनीतिक दुनिया बदल रही है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ हर्ष वी पंत ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की एक लंबे समय से चली आ रही नीति को दोहराया है। वह पुतिन से कहते रहे हैं कि रूस को इस समस्या को हल करने का एक और तरीका खोजना चाहिए और यूक्रेन पर बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। भारत लगातार राजनीतिक वकालत करता रहा है। युद्ध के बजाय इस संघर्ष का समाधान निकले। उन्होंने कहा कि पुतिन ने खुद कहा है कि वह भारत की चिंताओं को समझते हैं।
विज्ञापन