{"_id":"5f32095af6b69446303d9934","slug":"expert-committee-on-vaccine-administration-to-meet-on-12-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस की वैक्सीन के प्रबंधन के लिए बनी विशेषज्ञ समिति की बैठक कल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस की वैक्सीन के प्रबंधन के लिए बनी विशेषज्ञ समिति की बैठक कल
Tue, 11 Aug 2020 12:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
डॉ. वीके पॉल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
कोविड-19 टीके की खरीद एवं प्रबंधन के क्रियान्वयन और नैतिक पहलुओं पर विचार करने के लिए नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बुधवार को बैठक करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि टीका प्रबंधन पर बनी समिति राज्य सरकारों एवं टीका निर्माताओं समेत सभी हितधारकों के साथ काम करेगी।
यह समिति टीका विकसित होने के बाद उसके प्रबंधन, वितरण और कोल्ड चेन क्रियान्वयन और टीका देने वाले लोगों को प्रशिक्षित करने को प्राथमिकता देने के पहलुओं पर रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'नीति आयोग के सदस्य, डॉ वी के पॉल की अध्यक्षता में टीका प्रशासन पर विशेषज्ञ समिति कोविड-19 टीके की खरीद एवं प्रबंधन के क्रियान्वयन एवं नैतिक पहलुओं पर विचार करने के लिए 12 अगस्त को बैठक करेगी।'
विज्ञापन
आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने पिछले मंगलवार को कहा था कि कोविड-19 के दो संभावित टीकों के मानवीय क्लिनिकल परीक्षण का पहला चरण पूरा हो गया है और परीक्षण दूसरे चरण में पहुंच चुका है।
इस टीके को भारत बायोटेक, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और जाइडस कैडिला लिमिटेड के साथ मिलकर स्वदेश में ही विकसित कर रहा है।
पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 के संभावित टीके के दूसरे और तीसरे चरण का मानवीय क्लिनिकल परीक्षण करने की अनुमति दी गई है।